Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    उन्नाव में ईंट से कुचलकर युवक की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

    Updated: Sat, 25 Oct 2025 11:28 AM (IST)

    उन्नाव के शेखपुर में ईंट से सिर कुचलकर युवक की हत्या करने वाले आरोपी सज्जन को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया। पैर में गोली लगने से घायल हुए सज्जन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। मृतक सुखेंद्र सिंह चौहान का सज्जन से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, उन्नाव। सदर क्षेत्र के शेखपुर में शुक्रवार रात युवक की ईंट से सिर कुचलकर हत्या करने वाले आरोपित की शनिवार तड़के पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से आरोपित घायल हो गया। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरे आरोपित की तलाश की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अचलगंज क्षेत्र के गांव भैसई नौबस्ता निवासी 35 वर्षीय सुखेंद्र सिंह चौहान उर्फ संजय सिंह शेखपुर क्षेत्र में अपने भाई अक्षत सिंह के साथ किराये पर रहता था। कुछ दिन पूर्व सुखेंद्र के पैर की हड्डी टूट गई थी, इससे उसके पैर में प्लास्टर चढ़ा था। वह शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे घर के पास घूम रहा था।

    तभी उन्नाव शुक्लागंज मुख्य मार्ग पर उत्तम हास्पिटल के सामने स्थित एक गुमटी रखे युवक सज्जन से उसका विवाद हो गया। सज्जन ने दो युवकों की मदद से सुखेंद्र के सिर में ईंट से कई वारकर हत्या कर दी थी। पुलिस आरोपित सज्जन की तलाश कर रही थी।

    सीओ सिटी दीपक यादव ने बताया कि तड़के करीब चार बजे आरोपित सज्जन व उसके साथी के करोवन गांव के पास बैठे होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो दोनों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपित सज्जन पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि साथी मौके से भाग निकला। उसके पास एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया है। भागे साथी की तलाश की जा रही है।