Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Unnao: 14 दिसंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 69 स्थानों पर लगाए जाएंगे बूथ

    Updated: Wed, 10 Dec 2025 03:48 PM (IST)

    उन्नाव में पल्स पोलियो अभियान 14 दिसंबर से शुरू होगा। जिले में 69 स्थानों पर पोलियो बूथ लगाए जाएंगे, जहाँ बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। उसके बाद ...और पढ़ें

    Hero Image

    संवाद सहयोगी, जागरण उन्नाव। नगर में 14 दिसंबर से पल्स पोलियो अभियान चलेगा। यह जानकारी राजधानी मार्ग स्थित न्यू पीएसची के प्रभारी डॉ. राजेश चंद्रा ने दी है। उन्होंने बताया कि इस बार चलने वाले पल्स पोलियो अभियान में यह प्रयास रहेगा कि कोई बच्चा पोलियो की दवा पीने से छूटने न पाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिसके लिए आशा बहुओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। पल्स पोलियो अभियान को लेकर मंगलवार को न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक समीक्षा बैठक हुई। जिसमें चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेश चंद्रा ने बताया कि 14 दिसंबर से अभियान की शुरुआत होगी।

    नगर में 69 स्थानों पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए बूथ लगाए जाएंगे। उसके बाद 15 दिसंबर से डोर-टू-डोर अभियान 19 दिसंबर तक चलेगा।

    58 टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाएंगी। इसके साथ ही 5 ट्रांजिट टीमें चौराहों पर शिविर लगाएंगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए आशाओं को प्रशिक्षण दिया गया है।