Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बादलों का रुख पूर्वांचल की ओर, जानें कब तक हो सकती है बरसात

    By Abhishek sharmaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Sun, 26 Oct 2025 12:31 PM (IST)

    मौसम विभाग के अनुसार, आज मौसम सुहावना रहने की संभावना है। तापमान सामान्य रहेगा और धूप खिली रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है और हवा की गति सामान्य रहेगी। आने वाले दिनों में भी मौसम सामान्य रहने की संभावना है, तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

    Hero Image

    सोमवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र में अनेक स्थानों पर बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। दक्षिणी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना निम्नदाब क्षेत्र पश्चिम-उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है। इससे सोमवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र में अनेक स्थानों पर बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। सुबह के समय धुंध का प्रभाव भी देखा जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंचलिक कार्यालय के अनुसार यह निम्नदाब क्षेत्र प्रबल होकर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। यह आंशिक रूप से प्रदेश को प्रभावित कर सकता है और अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। यदि चक्रवाती तूफान की प्रबलता बनी रही तो इससे 29-30 अक्टूबर को प्रदेश के दक्षिणी-पूर्वी भाग में गरज चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।

    फिलहाल बंगाल की खाड़ी की ओर से आ रही नमी भरी हवाओं की वजह से वातावरण में उसम भरी गर्मी बढ़ा गई है और अधिकतम तापमान सामान्य ये लगभग एक डिग्री सेल्सियस ऊपर अैर न्यनतम तापमान लगभग चार से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। ज‍िसकी वजह से उमस में इजाफा होने के साथ ही लोग पसीने से भी दो चार हो रहे हैं। हालांक‍ि धूप में अध‍िक तल्‍खी नहीं है। 

    बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 33.5°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.1 ड‍िग्री अध‍िक रहा। न्‍यूनतम तापमान 21.5°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 2.8 ड‍िग्री अध‍िक रहा। आर्द्रता अध‍िकतम 71% और न्‍यूनतम 60% दर्ज की गई। मौसम व‍िभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों में पूर्वांचल तक बादलों की सक्र‍ियता मध्‍य प्रदेश से होती हुई स्‍पष्‍ट हो रही है। बादल घने हुए और आर्द्रता में और इजाफा हुआ तो बादल सक्र‍िय हो सकते हैं।