Dev Deepawali 2024 Updates: काशी में देव दीपावली का शुभारंभ, तस्वीरों में देखें उत्सव की मनोरम छटा
Dev Deepawali 2024 Live Updates - देव दीपावली पर गंगा में उतरती आस्था की सीढ़ियों पर सनातन की ज्योति से पूरा विश्व दीप्तिमान हुआ। भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर के संहार के उपलक्ष्य में देवों द्वारा स्वर्ग में मनाई गई दीपावली ‘देव दीपावली’ का पर्व काशी में अपनी पूरी भव्यता व दिव्यता के साथ मनाया गया।

Dev Deepawali 2024 Live Updates - भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर के संहार के उपलक्ष्य में देवों द्वारा स्वर्ग में मनाई गई दीपावली ‘देव दीपावली’ का पर्व काशी में अपनी पूरी भव्यता व दिव्यता के साथ मनाया गया।
काशी में देव दीपावली में शामिल होने के लिए उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या समेत अन्य राज्यमंत्री व दर्जनों वीवीआईपी व देश-विदेश के पर्यटक पहुंचे।
लगभग पांच घंटे काशी प्रवास के दौरान उप राष्ट्रपति ने 90 करोड़ से तैयार नमोघाट का लोकार्पण किया। घाट पर दीपक जलाकर महापर्व देव दीपावली का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उप राष्ट्रपति ने अलौकिक रोशनी में गोता लगा रहे गंगा घाटों की छटा निहारी।
पढ़ें देव दीपावली 2024 के लाइव अपडेट्स-


शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर माधोपुर स्थित गंगा घाट पर देव दीपावली के अवसर पर गंगा आरती के समय घाट और मंदिर परिसर में हजारों दीपों से सजावट।

वाराणसी: सारनाथ मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर पर दीप प्रज्वलित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।

वाराणसी: दीपों से बलुआ, पांडे घाट पर बंटोगे तो कटोगे के संदेश के साथ ओम की आकृति की रंगोली।

वाराणसी: क्षेमेश्वर घाट पर दीपों की रंगोली।

वाराणसी: शाम से ही घाटों पर पर्यटकों की भीड़ पहुंच चुकी थी। दरभंगा घाट को झालरों और फूलों से सजाया गया है।

वाराणसी : रामेश्वर वरुणा घाट पर देव दीपावली महोत्सव का आयोजन।

वाराणसी: नमो घाट और गंगा द्वार के सामने आतिशबाजी का नजारा।

वाराणसी: कंदवा के कर्दमेश्वर महादेव मंदिर के तालाब पर देव दीपावली का आयोजन।

पंचगंगा घाट दीपों से रोशन हुआ हजारा।


रामनगर में देव दीपावली के अवसर पर दशाश्वमेध घाट के सामने गंगा की रेती पर दीपों से सजावट।

वरुणा तट स्थित शास्त्री घाट पर दीपों की सजावट।
काशी में देव दीपावली का दिव्य-भव्य शुभारंभ
काशी में देव दीपावली का दिव्य-भव्य शुभारंभ...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 15, 2024
https://t.co/H4Np9PxnhA
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देव दीपावली के अवसर पर वाराणसी के नमो घाट पर मिट्टी के दीपक जलाए।
#WATCH | Vice President Jagdeep Dhankhar, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath, Governor Anandiben Patel and Union Minister Hardeep Singh Puri lit earthen lamps at Varanasi's Namo Ghat on the occasion of Dev Deepawali pic.twitter.com/8Xw1R7TqBw
— ANI (@ANI) November 15, 2024

देव दीपावली के मौके पर गंगा में सजे हुए बजड़ों पर सवार पर्यटक निहारने निकले घाटों का वैभव।

नमोघाट को काशी के सबसे बड़े घाट के रूप में विकसित किया गया है। करीब एक किलोमीटर लंबे व 60,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाले घाट पर हेलीपैड भी है। 9700 वर्गमीटर के मल्टीपरपज ग्राउंड पर एक साथ तीन हेलीकाप्टरों की लैंडिंग की जा सकती है।

Dev Deepawali 2024 Live: उप राष्ट्रपति ने नमो घाट का किया लोकार्पण

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ नमो घाट पहुंचे और गंगा तट पर बने निर्माण का अवलोकन कर गंगा की छवि को निहारते रहे। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार शाम चार बजे काशी की विश्व विख्यात देव दीपावली में शामिल होने के लिए लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया।