Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अल्मोड़ा में मानसूनी बारिश से इस बार 108 करोड़ का नुकसान, सड़क-स्कूल और बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 05:43 PM (IST)

    अल्मोड़ा जिले में इस साल मानसून ने भारी तबाही मचाई है जिससे 108 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान सड़कें और स्कूलें क्षतिग्रस्त होने से हुआ है। प्रशासन ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट सरकार को भेज दी है। आपदा राहत निधि मिलते ही पुनर्निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। खैरना-रानीखेत राजमार्ग सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।

    Hero Image
    अल्मोड़ा के क्वारब स्थित बदहाल सड़क।- जागरण

    जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। जिले में इस बार की मानसून काल ने जन-जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। भारी बरसात और भूस्खलन से जिले में कुल 108.202 करोड़ का नुकसान हुआ। सबसे अधिक नुकसान सड़क व स्कूलों को पहुंचा है। प्रशासन ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी है। आपदा राहत निधि मिलते ही क्षतिग्रस्त ढांचों के पुनर्निर्माण और मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिले में सबसे ज्यादा नुकसान सड़क मार्गों को हुआ है। अब तक 91 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। इसमें खैरना-रानीखेत राज्य हाईवे सबसे अधिक प्रभावित है। इस मार्ग को ठीक करने के लिए 54 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। सड़कें बाधित रहने से न सिर्फ लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई, बल्कि दूरदराज़ के ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति व्यवस्था भी ठप रही। इसके अलावा जल संस्थान, जल निगम, सिंचाई, पंचायत आदि विभागों की योजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है।

    शिक्षा विभाग व ऊर्जा निगम को 10 करोड़ से अधिक नुकसान

    लगातार बारिश और भूस्खलन की मार से शिक्षा व्यवस्था भी अछूती नहीं रही। जिले के 75 विद्यालय आंशिक या पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे करीब छह करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बारिश ने बिजली व्यवस्था को भी गंभीर नुकसान पहुंचाया। जिले में 174 बिजली के पोल और कई ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। विद्युत विभाग के अनुसार इस नुकसान का आकलन करीब 3.74 करोड़ रुपये बैठा है।

    बारिश से कुल नुकसान 108 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ है। रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी गई है। राहत निधि उपलब्ध होते ही प्रभावित सड़क, स्कूल और बिजली ढांचे के पुनर्निर्माण व मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से शुरू किया जाएगा।- विनीत पाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, अल्मोड़ा

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand: जागेश्वर झांकरसैम के समीप पिकअप दुर्घटना ग्रस्त, चालक की मौत