उत्तराखंड: एस्मा के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर तानाशाही का आरोप
अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एस्मा लागू करने के विरोध में धामी सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने सरकार पर कर्मचारियों की जायज़ मांगों को नज़रअंदाज करने और तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार दमनकारी कदम उठा रही है, जिससे प्रदेश में असंतोष है। कांग्रेस ने कर्मचारियों के समर्थन में संघर्ष जारी रखने की चेतावनी दी है।

एस्मा लागू करने के विरोध में कांग्रेस ने किया पुतला दहन। जागरण
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों पर एस्मा लागू किए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की जायज़ मांगों को नज़रअंदाज कर तानाशाही रवैया अपना रही है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार के निर्णय को लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार बताया।
चौघानपाटा में आयोजित सभा मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी वैध मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार सुनवाई करने के बजाय दमनकारी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में असंतोष व्याप्त है और मुख्यमंत्री ने “अघोषित इमरजेंसी” जैसा माहौल बनाकर कर्मचारियों का उत्पीड़न शुरू कर दिया है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस ने कर्मचारियों के समर्थन में आगे भी संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी।
पुतला दहन कार्यक्रम में जिला व नगर कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, सेवादल और विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे, पूरन रौतेला, नारायण दत्त पाण्डेय, तारा चंद्र साह, जया जोशी, गीता मेहरा, किरण आर्या, आनंद बिष्ट, अम्बी राम आर्या, गोविन्द लाल, निज़ाम कुरैशी, हर्ष कनवाल, चन्दन भोज, भैरव गोस्वामी, आसुतोष कनवाल, बीके पांडेय, गोविन्द मेहरा, दिनेश पिल्कवाल, हेम तिवारी, वकुल साह, नवाज़ खान, रविन्द्र टम्टा, दीपेश कांडपाल, शुभम जोशी, आँशु गोस्वामी, विश्वास टम्टा, मनोज बिष्ट, परितोष जोशी, गोपाल भट्ट सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।