Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bageshwar: ठंड में भी आग से धधक रहे हैं कत्यूर घाटी के जंगल, लाचार दिख रहा वन विभाग

    Updated: Fri, 12 Jan 2024 04:11 PM (IST)

    Bageshwar उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके बाद भी जंगलों में लग रही आग चिंता का विषय बन गई है। कत्यूर घाटी में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड हो रही है। बारिश न होने से दिन में धूप तेज हो रही है। जंगलों में आग सुलग गई है।

    Hero Image
    गरुड़ के गढ़खेत रेंज में सड़क किनारे जंगल में लगी आग। जागरण।

    संवाद सूत्र, गरुड़। कड़ाके की ठंड में कत्यूर घाटी के जंगल आग से धधक रहे हैं। आग लगने से जंगली जानवरों का रुख आबादी की ओर हो गया है। जिससे गांवों में दहशत हो गई है। चारों ओर धुंध फैल गई है। जिससे कौसानी, बैजनाथ व ग्वालदम पहुंच रहे पर्यटकों को हिमालय के दीदार नहीं हो पा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कत्यूर घाटी में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड हो रही है।बारिश न होने से दिन में धूप तेज हो रही है। जंगलों में आग सुलग गई है। जिससे लाखों की वन संपदा खाक हो रही है। जंगलों में आग लगने से कई गांवों में गुलदार का आतंक बढ़ गया है। जिससे गांवों में दहशत बढ़ गई है।

    वन विभाग भी लाचार

    वन विभाग भी लाचार बना हुआ है। कई बार बादल छाने के बाद भी बरसात नहीं हो रही है। यदि समय रहते दावाग्नि पर वन विभाग ने नियंत्रण नहीं किया, तो स्थिति ठंड में और भी भयावह हो सकती है। इससे कौसानी,बैजनाथ व ग्वालदम पहुंचने वाले पर्यटकों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

    किए जा रहे नियंत्रण के प्रयास

    इधर बैजनाथ के वन क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह व गढ़खेत के रेंजर हरीश खर्कवाल का कहना है कि वनाग्नि पर नियंत्रण करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ठंड में जंगलों में लग रही आग लोगों की भी चिंता बढ़ा रही है।

    यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: अगले चार दिन ऐसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम, कोहरे की चादर में लिपटी पहाड़ी