Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    School Closed: देहरादून के 30 स्कूलों में आज अवकाश, राष्ट्रपति दौरे के चलते छुट्टी घाेषित

    Updated: Mon, 03 Nov 2025 09:59 AM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून आगमन और विधानसभा सत्र में संबोधन के कारण, शहर के 30 स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया। पहले 20 स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई थी, लेकिन बाद में 10 और स्कूल शामिल किए गए।

    Hero Image

    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र में संबोधन के चलते उनके राष्ट्रपति निकेतन से विधानसभा तक मार्ग की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने आज (सोमवार) दून शहर के 30 स्कूलों में अवकाश रखने के आदेश दिए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, शनिवार को प्रशासन ने राष्ट्रपति की फ्लीट के दायरे में आ रहे 20 स्कूलों में अवकाश घोषित किया था, लेकिन रविवार शाम इसमें 10 स्कूल और शामिल कर दिए गए। राष्ट्रपति के सड़क मार्ग से गुजरने के दौरान इन स्कूलों के बाहर प्रशासन और पुलिस के लिए यातायात-व्यवस्था बड़ी चुनौती बना हुआ था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा ने 30 स्कूलों में अवकाश के आदेश कर दिए। शेष स्कूल यथावत संचालित होंगे।


    अब इन स्कूलों में रहेगा अवकाश



    ग्रेस एकेडमी कैंट रोड, केंद्रीय विद्यालय हाथीबड़कला, स्कालर होम राजपुर रोड, दिल्ली पब्लिक स्कूल राजपुर रोड, ब्रुकलिन स्कूल कर्जन रोड, ब्राइटलैंड स्कूल कर्जन रोड, हिलग्रेस स्कूल ईसी रोड, मार्शल स्कूल ईसी रोड, दून इंटरनेशनल स्कूल ईसी रोड, शेरवुड स्कूल नेहरू कालोनी, समरवैली स्कूल तेग बहादुर रोड, हेरीटेज स्कूल एमकेपी चौक, कान्वेंट आफ जीजएस एंड मैरी स्कूल कान्वेंट रोड, सेंट जोजेफ्स एकेडमी रजापुर रोड।

    मानव भारती स्कूल नेहरू कालोनी, विवेकानंद स्कूल जोगीवाला, एसजीआरआर स्कूल करनपुर चौक, जसवंत मार्डन स्कूल राजपुर रोड, फ्लाईफुट पब्लिक स्कूल और डीएवी पब्लिक स्कूल डिफेंस कालोनी, सेंट थामस स्कूल, पाइन हाल स्कूल, केंद्रीय विद्यालय आइआइपी मोहकमपुर व ज्ञानंदा पब्लिक स्कूल न्यू रोड, एसजीआरआर स्कूल रेसकोर्स, पुलिस मार्डन स्कूल पुलिस लाइन, एसजीआरआर स्कूल लालपुल, सेंट एनिस स्कूल नेहरू कॉलोनी, केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी व एसजीआरआर स्कूल खुड़बुड़ा।