CM Dhami ने सहस्त्रधारा में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, नुकसान का लिया जायजा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने राहत कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को पुनर्निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना, साथ ही त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

डिजिटल डेस्क, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा क्षेत्र में आपदा प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया और राहत व पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने त्योहार के अवसर पर भी जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनर्निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्यों की समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री के मौके पर पहुंचने और उनकी संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।