Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस के दस साल के शासन ने रखी विकास की मजबूत आधारशिला: माहरा

    Updated: Sat, 08 Nov 2025 06:26 AM (IST)

    कांग्रेस पार्टी का कहना है कि उनके दस साल के शासन में उत्तराखंड में विकास की मजबूत नींव रखी गई। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा पर भ्रष्टाचार और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास पर ध्यान देने में विफल रही है। कांग्रेस ने 'वोट चार गद्दी छोड़ो' अभियान में 1.88 लाख फार्म एकत्र किए हैं।

    Hero Image

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। कांग्रेस ने दावा किया कि राज्य गठन के बाद कांग्रेस के 10 वर्ष के शासनकाल में प्रदेश में विकास की मजबूत आधारशिला रखी गई। वहीं, आरोप लगाया कि भाजपा के 15 वर्ष के कार्यकाल में भ्रष्टाचार व नफरत को बढ़ावा दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि ने कहा कि राज्य गठन के बाद भाजपा ने 15 वर्ष और कांग्रेस ने 10 वर्ष शासन किया। यह सच्चाई है कि पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी के नेतृत्व में बनी सरकार ने प्रदेश के विकास की आधारशिला रखी।

    उद्योग लगे और स्थानीय निवासियों को रोजगार मिला। हरीश रावत सरकार में गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए गए। वहीं, भाजपा के 15 वर्षों में कोई ऐसी नीति नहीं बनी जो जनता के हितों से जुड़ी हुई हो। वर्तमान भाजपा सरकार जनता को लैंड जिहाद, थूक जिहाद में उलझा कर अवैध खनन और आबकारी के कारोबार को बढ़ावा दे रही है।

    उन्होंने कहा कि रजत जयंती वर्ष पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र में भविष्य का कोई भी रोडमैप तैयार करने में सरकार नाकाम रही। उन्होंने सदन में पहाड़ व मैदान के नाम पर आरोप-प्रत्यारोप को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

    प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भाजपा की प्रमुख उपलब्धियां मुख्यमंत्रियों की फौज देना रहा है। इस कारण कोई भी विकास पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाया। मौजूदा सरकार में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

    प्रदेश में एकत्र हुए 1.88 लाख फार्म

    प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि वोट चार गद्दी छोड़ अभियान के तहत पूरे राज्य में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। इसके तहत 1.88 लाख फार्म मिल चुके हैं, अगले दो दिनों में यह संख्या दो लाख से अधिक पहुंच जाएगी।

    महानगर अध्यक्षों पर परिस्थिति अनुकूल होने पर निर्णय

    प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा कि इसकी लिए तैयारी चल रही है। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

    हरीश रावत व बेहड़ के बयान व्यक्तिगत

    प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने हरीश रावत के चुनाव जीतने पर गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के बयान को उनका व्यक्तिगत बयान बताया। उन्होंने कहा कि विधायक तिलकराज बेहड़ का देहरादून को स्थायी राजधानी बनाने वाले बयान भी व्यक्तिगत है।