Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष कठोर कारावास, कई बार पीड़िता हुई गर्भवती; अदालत के आदेश के बाद गर्भपात

    Updated: Sun, 19 Jan 2025 09:35 AM (IST)

    Dehradun News देहरादून की एक अदालत ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को दोषी ठहराते हुए कठोर कारावास की सजा सुनाई है। पीड़िता गर्भवती हो गई थी जिसके बाद उसके माता-पिता ने अदालत में गर्भपात के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। अदालत के आदेश के बाद पीड़िता का गर्भपात कराया गया। पीड़िता कक्षा नौवीं में पढ़ती थी जब उसके साथ दुष्कर्म हुआ था।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) अपर जिला जज अर्चना सागर की अदालत ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित को दोषी करार देते हुए कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी पर 15 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न किए जाने पर दोषी को एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अल्पना थापा ने बताया कि एक व्यक्ति ने रामसरित पर उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में छह फरवरी 2022 को आरोपित रामसरित के विरुद्ध दुष्कर्म, आपराधिक धमकी व पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

    कक्षा नौवीं में पढ़ती थी लड़की, कोरोना काल के दौरान हुआ था दुष्कर्म

    कोर्ट में दिए बयानों में पीड़ित ने बताया कि वह नौवीं कक्षा में पढ़ती थी, लेकिन कोरोना के दौरान लाकडाउन होने की वजह से वह घर में ही पढ़ाई करती थी। उस समय उसकी उम्र 14 वर्ष थी। वह रामसरित को जानती थी, वह पड़ोस में रहता था और उसके बुआ के बेटे के साथ घर आता जाता रहता था। उसके पिता पुताई का काम करते थे जबकि माता भी नौकरी करती थी।

    माता-पिता जब दोनों काम पर चले जाते थे तो आरोपित घर पर आकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। आरोपित ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। रामसरित ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई थी और उसे लोगों को बताने की धमकी देता था।

    जब दंपती काम पर जाते थे, तब घर आता था आरोपित

    पीड़ित की मां ने बताया कि जब वह दोनों पति-पत्नी काम पर चले जाते थे तो आरोपित उनकी अनुपस्थिति में घर पर आता था। कुछ दिनों के बाद बेटी गुमशुम रहने लगी। पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया। वह डरी सहमी सी रहने लगी। एक दिन उसे पेट में बहुत ज्यादा दर्द हुआ और उल्टी भी हुई। चेकअप के लिए उसे जब अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सक ने बताया कि उनकी बेटी 14 सप्ताह की गर्भवती है।

    ये भी पढ़ेंः Mahakumbh 2025: जुगाड़ से बनी टमटम पर 700 KM का सफर... वृंदावन से महाकुंभ पहुंचा पूरा परिवार

    ये भी पढ़ेंः अग्निवीर भर्ती योजना के विरोध में उपद्रव करने वालों की आई मुसीबत, इन 69 लोगों से 12 लाख की वसूली; आरसी जारी होगी

    अदालत की अनुमति के बाद गर्भपात

    बेटी को घर लाकर जब पूछा गया तो उसने बताया कि आरोपित रामसरित उसके साथ दुष्कर्म करता था। वह तीन महीने तक लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बेटी के भविष्य को देखते हुए उनके पति की ओर से गर्भपात कराने के लिए अदालत में प्रार्थनापत्र दिया गया। अदालत की अनुमति के बाद बेटी का गर्भपात मेडिकल टीम ने किया।