तिमली गांव में पांच मकान ढहे, बारिश की वजह से अब तक 30 कच्चे घरों को नुकसान
विकासनगर के तिमली गांव में भारी बारिश के कारण पांच कच्चे मकान ढह गए। मकानों में कोई मौजूद नहीं था जिससे जान का नुकसान नहीं हुआ। इस मौसम में अब तक 30 मकान गिर चुके हैं। प्रभावित परिवारों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। बिलाल का सारा सामान मलबे में दब गया। Dehradun City news में मौसम का कहर जारी है।

संवाद सहयोगी, विकासनगर । सोमवार सुबह से जारी तेज वर्षा के बीच तिमली गांव में पांच कच्चे मकान धराशायी हो गए। गनीमत रही कि उस समय मकान में कोई मौजूद नहीं था। वर्षा के इस मौसम में अब तक तिमली गांव में 30 कच्चे मकान ढह चुके चुके हैं।
सोमवार को राधेश्याम, बिलाल, सफीक, चरणों देवी और तासिब के मकानों पर मौसम का कहर टूटा। लगातार वर्षा के चलते प्रभावित परिवारों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण ली थी।
राधेश्याम, सफीक, चरणों देवी और तासिब ने समय रहते मकान से सामान भी निकाल लिया था, लेकिन बिलाल का सारा सामान मलबे में दब गया। प्रभावितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।