Uttarakhand News: प्रदेश में नवजात व शिशु मृत्यु दर में आई तीन प्रतिशत की कमी, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का प्रमाण
उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो रहा है। केंद्र सरकार के सैंपल रजिस्ट्रेशन सर्वे के अनुसार नवजात मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में कमी आई है। 2023 में नवजात मृत्यु दर 14 और शिशु मृत्यु दर 20 दर्ज की गई। सरकार ने संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित किया है और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण पर जोर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने आशा कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं का ग्राफ तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सुधरता नजर आ रहा है। हाल ही में केंद्र सरकार के सैंपल रजिस्ट्रेशन सर्वे में नवजात मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर पर तीन प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
रजिस्ट्रार जनरल की रिपोर्ट खासी उत्साहजनक है। राज्य में नवजात शिशुओं की मृत्यु दर में आई कमी इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुदृढ़ हुई हैं। इसमें सबसे अहम भूमिका आशाओं की रही, जिनके अथक प्रयासों से गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य देखभाल में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। राज्य सरकार शिशु मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिये लगातार प्रयासरत है।
-डा धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।