Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    AQI: 9 जगहों पर उड़ेंगे ड्रोन और होगी पानी की बौछार, देहरादून में कैसी है दिवाली पर हवा; अपडेट

    Updated: Sun, 19 Oct 2025 08:25 AM (IST)

    दीपावली के अवसर पर दून में वायु प्रदूषण को नियंत्रित रखने की आवश्यकता है। वर्ष 2024 में दून के लोगों ने समझदारी दिखाई जिससे स्थिति नियंत्रण में रही। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नागरिकों से ग्रीन पटाखे जलाने और नियंत्रित संख्या में ही पटाखे उपयोग करने की अपील की है। शहर के नौ स्थलों पर ड्रोन से पानी की बौछार की जाएगी ताकि प्रदूषण कम किया जा सके।

    Hero Image

    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    सुमन सेमवाल, देहरादून। दीपावली खुशियों का पर्व है। दून की खुशियों पर वायु प्रदूषण का ग्रहण न लगे, इसके लिए सभी को समझदारी दिखानी होगी। बेशक यह त्यौहार धूम-धड़ाके का भी है। पटाखे भी जलाए जाएंगे और शोर भी होगा। लेकिन, यह सब दायरे में रहे तो खुशियां बढ़ेगी और वायु प्रदूषण काबू में रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहत की बात है कि वर्ष 2024 की दीपावली में दून के निवासियों ने समझदारी दिखाई और दीपावली के दिन वायु प्रदूषण एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) में बेहद खराब स्थिति 300 के आंकड़े से पहले ही थम गया।

     

    वर्ष 2024 की दीपावली में बेहतर खराब स्थिति में जाने से बच पाया था दून की हवा का ग्राफ

     

    उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दीपावली से पूर्व के आंकड़ों पर गौर करें तो यह हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी की बता रहा है। रविवार को छोटी दीपावली है और सोमवार को बड़ी दीपावली मनाई जाएगी। पटाखे जलाने का क्रम छोटी दीपावली से ही शुरू हो जाएगा।

     

    इस बार भी दून के लोग समझदारी दिखाएं तो काबू में रहेंगे हालात

     

    ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित पोखरियाल ने सभी नागरिकों से अपील की है कि जितना हो सके ग्रीन पटाखे ही जलाएं और समझदारी दिखाते हुए नियंत्रित संख्या में ही पटाखों से खेला जाए। हम सभी को वृद्ध व्यक्तियों, श्वास रोग से पीड़ित व्यक्तियों, बच्चों और पालतू जानवरों के बारे में भी सोचना होगा। हमारी थोड़ी सी समझदारी दून के पर्यावरण को महफूज बनाए रखने में मददगार साबित होगी।

    दून में नौ स्थानों पर उड़ेंगे ड्रोन, होगी पानी की बौछार


    प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित पोखरियाल ने बताया कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और प्रदूषण कणों को वायुमंडल से हटाने के लिए शहर के नौ स्थलों जैसे घंटाघर, आइएसबीटी, राजपुर रोड और अन्य प्रमुख स्थलों पर ड्रोन उड़ाए जाएंगे। ड्रोन से पानी की फुहारें छोड़ी जाएंगी। जहां भी अधिक धुआं नजर आएगा, वहां नियमित रूप से ड्रोन उड़ाए जाएंगे। इसी तरह ऋषिकेश में भी ड्रोन उड़ाने के लिए चार स्थल चिह्नित किए गए हैं।

    देहरादून में एक्यूआइ


    स्थान, 13 अक्टूबर, 14 अक्टूबर, 15 अक्टूबर, 16 अक्टूबर, 17 अक्टूबर
    घंटाघर, 113, 106, 120, 114, 102
    नेहरू कालोनी, 95, 98, 102, 111, 97

    एक्यूआइ के मुताबिक हवा का हाल


    शून्य से 50, अच्छा
    51 से 100, संतोषजनक
    101 से 200, मध्यम
    201 से 300, बुरी
    301 से 400 बहुत बुरी
    401 व अधिक, अति गंभीर

    पिछली कुछ दीपावली में वायु प्रदूषण की स्थिति (एक्यूआइ में)

    वर्ष, घंटाघर, नेहरू कालोनी, ऋषिकेश
    2024, 288, 243, 173
    2023, 333, 349, 196
    2022, 252, 242, 236
    2021, 248, 306, 257
    2020, 317 (एक ही स्थल), 198