Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केदारनाथ का हेली सफर 40 प्रतिशत तक हो सकता है महंगा, कड़े सुरक्षा मानकों का होगा पालन

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 09:20 AM (IST)

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का दूसरा चरण 15 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है। केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएँ 40% तक महंगी हो सकती हैं क्योंकि सुरक्षा मानकों के कारण उड़ानों की संख्या कम हो जाएगी। बुकिंग 10 सितंबर से शुरू होगी। यूकाडा के अनुसार निगरानी के लिए सख्त नियम और एक प्रणाली लागू की जा रही है।

    Hero Image
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    विकास गुसाईं, जागरण, देहरादून। मानसून की विदाई की संभावना के बीच प्रदेश में दूसरे चरण की चारधाम यात्रा के 15 सितंबर से रंगत में लौटने की उम्मीद है। यद्यपि, केदारनाथ के लिए संचालित होने वाली हेली सेवाओं के लिए यात्रियों को 40 प्रतिशत से अधिक महंगा किराया देना पड़ सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कारण यह कि सुरक्षा के दृष्टिगत जो मानक बनाए गए हैं, उसके अनुसार हेलीकाप्टर कम फेरे व कम यात्रियों के साथ हेली सेवा का संचालन करेंगे। ऐसे में किराया बढ़ने की उम्मीद है। हेली सेवाओं के लिए बुकिंग 10 सितंबर से शुरू की जाएगी। हेली सेवाएं 15 सितंबर से संचालित की जाएंगी।

    प्रदेश में आमतौर पर चारधाम यात्रा का दूसरा चरण एक सितंबर से शुरू होता है। इस बार मानसून के कारण 15 सितंबर से हेली सेवाएं शुरू होने के बाद इसके परवान चढ़ने की उम्मीद है। प्रदेश में इस वर्ष हुई हेली दुर्घटनाओं के दृष्टिगत दूसरे चरण की हेली सेवाओं के संचालन को मानक कड़े किए जा रहे हैं।

    मौसम प्रतिकूल होने की स्थिति में हेली सेवाओं के संचालन की अनुमति नहीं होगी। इसकी निगरानी के लिए भी तंत्र विकसित किया जा रहा है। नए मानकों के अनुसार न तो हेली कंपनियां मनमाने तरीके से यात्री बिठा पाएंगी, न मनमाने तरीके से फेरे लगा पाएंगी और न ही मनमाने तरीके से उड़ान भर पाएंगी।

    इसलिए महंगी होगी यात्रा

    चारधाम यात्रा में इस वर्ष पहले चरण में नौ हेली कंपनियां प्रतिदिन एक तरफ 250 से लेकर 270 तक उड़ान भरती थीं। इस वर्ष सुरक्षा की दृष्टि से उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने जो मानक तय किए हैं, उसके अनुसार अब सात हेली कंपनियां एक तरफ 184 उड़ान भरेगी। जिन दो कंपनियों पर प्रतिबंध लगा था वह जारी रहेगा।

    यह भी पढ़ें- आज से शुरू हो जायेगी गंगोत्री धाम की दूसरे चरण की यात्रा, यमुनोत्री यात्रा को लेकर आया नया अपडेट

    निगरानी के लिए तंत्र होगी विकसित

    इस बार निगरानी के लिए एक तंत्र विकसित किया जाएगा। इसमें डीजीसीए, एटीसी, यूकाडा व एविएशन अथारिटी आफ इंडिया के प्रतिनिधि शामिल होंगे। साथ ही यहां वेदर स्टेशन व सेलो मीटर भी लगाए जाएंगे।

    हेली सेवाओं को 15 सितंबर से शुरू करने की तैयारी है। 10 सितंबर से बुकिंग शुरू हो जाएगी। इस बार हेली सेवाओं के मानक कड़े किए जा रहे हैं। साथ ही उड़ान की संख्या कम की जा रही है। - डाॅ आशीष कुमार चौहान, सीईओ, यूकाडा।

    comedy show banner
    comedy show banner