उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान में अब आने लगी है तेजी से गिरावट, सुबह-शाम कंपकपाने वाली ठंड की जा रही है महसूस
उत्तराखंड में मौसम शुष्क है, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों में सुबह-शाम कंपकंपी महसूस हो रही है। देहरादून में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में अंतर बढ़ेगा।

सांकेतिक तस्वीर
जागरण संवाददाता, देहरादून: उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन न्यूनतम तापमान में अब तेजी से गिरावट आने लगी है। ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम पारा सामान्य या उससे कम पहुंच गया है, जिससे रातें सर्द हो गई हैं।
मौसम बना रहेगा शुष्क
खासकर पहाड़ों में सुबह-शाम कंपकंपाने वाली ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है।
दिनभर खिली रही धूप
देहरादून में मंगलवार को दिनभर तेज धूप खिली रही। हालांकि, शाम को पारे में तेजी से गिरावट आने से ठंडक महसूस की गई। वहीं, दून का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंचने से रात को ठिठुरन बढ़ गई है।
बढ़ाने लगी दुश्वारियां
इसके साथ ही पाला भी दुश्वारियां बढ़ाने लगा है। लंबे समय से देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क है और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।
पारे में तेजी से गिरावट
हालांकि, रात के पारे में अब तेजी से गिरावट आने लगी है। पहाड़ों में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस से भी कम रिकार्ड किया जा रहा है।
सुबह-शाम ठिठुरन
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। लेकिन, दिन और रात के पारे में अंतर बढ़ सकता है। सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ने का अनुमान है।
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| देहरादून | 28.4 | 11.8 |
| ऊधमसिंह नगर | 27.4 | 9.6 |
| मुक्तेश्वर | 19.8 | 5.8 |
| नई टिहरी | 19.8 | 6.2 |
यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली में तापमान में भारी गिरावट, सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज; अचानक कितना गिरा पारा?
यह भी पढ़ें- दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड या सर्दी के तेवर होंगे नरम, क्या है मौसम विभाग का अनुमान?

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।