Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nepal Protest: दून में लोगों को सता रही अपनों की चिंता, फोन पर बयां किया नेपाल का हाल

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 08:43 PM (IST)

    देहरादून में नेपाल में हुई हिंसा के बाद लोग अपने प्रियजनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। वे लगातार फोन और मैसेज के माध्यम से जानकारी ले रहे हैं। काठमांडू गए एक व्यापारी की पत्नी की हिंसा में मौत हो गई। अन्य लोग मंदिरों में अपनों की सुरक्षा और नेपाल में शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा सामान्य रूप से चल रही है।

    Hero Image
    पल-पल फोन और मैसेज कर ले रहे स्थिति की जानकारी.

    जागरण संवाददाता, देहरादून। पड़ोसी देश नेपाल में हिंसा को लेकर देहरादून में अपनों को लेकर चिंतित हैं। पल-पल फोन और मैसेज कर जानकारी ले रहे हैं। किसी ने वहां जान गंवा दी तो कई लोग अपनों को सुरक्षित की कामना कर रहे हैं। मंदिरों में पूजा पाठ के साथ ही नेपाल में शांति का माहौल और रिश्तेदारों के सुखी जीवन के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बुधवार को भी दिनभर लोग अपनों को फोन करते रहे और जानकारी लेते रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काठमांडू गए व्यापारी की पत्नी की मौत

    ट्रांसपोर्ट नगर का व्यापारी रामबीर सिंह गोला और उनकी पत्नी राजेश गोला बीते हफ्ते काठमांडू में घूमने के लिए गए थे। रामवीर सिंह गोला की कंपनी में पहले काम करने वाले और भारतीय मगर समाज के सचिव मोहब्बेवाला निवासी रवि राना ने बताया कि दोनों वहां होटल हयात में ठहरे हुए थे। काठमांडू में हिंसा हुई तो पत्नी को काफी चोट आई। बाद में सेना ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

    आज सुबह उनका फोन आया कि पत्नी की मौत हो गई। काश यहां घूमने न आते। रवि ने बताया कि व्यापारी रामबीर सिंह गोला का एक घर गाजियाबाद में हैं जहां उनके बच्चे रहते हैं। जबकि ट्रांसपोर्टनगर में भी उनका घर है। ट्रांपोर्टनगर में उनकी अशोक रोडलाइंस नाम से कंपनी है।

    भाई ने नेपाल से बताया स्थिति खराब

    वीरभ्रद कल्याण समिति के उपाध्यक्ष क्लेमेनटाउन निवासी सूर्य विक्रम शाही ने बताया कि उनके बड़े भाई मिन केसी काठमांडू में परिवार के साथ रहते हैं। कल फोन पर बात हुई तो बताया की स्थित खराब है। परेशानी हो रही है। लोगों में भय है कि कब क्या हो जाए। कहीं पिटाई हो रही कुछ घायल हो रहे। इसलिए घर पर ही हैं।

    चाचा ने नहीं उठाया फोन तो सताने लगी थी चिंता

    गढ़ी कैंट निवासी सीता शर्मा ने बताया कि उनके चाचा विश्वनाथ गोर्खा मिलिट्री से नेपाल आर्मी में सेवा करने लगे। कुछ समय पहले ही वहां जनरल पोस्ट से रिटायर्ड हुए। कल हमने उन्हें फोन किया तो उठाया नहीं। इसके बाद सभी घबरा गए थे। हालांकि आज उनका मैसेज आया कि परिवार में सभी कुशल हैं। स्थानीय लोगों को यहां ज्यादा परेशानी नहीं है। वहीं, कौलागढ़ निवासी सुशील कुमार भंडारी ने बताया कि उनकी साली विनीता काठमांडू में रहती हैं। उन्हें हम बार बार फोन कर जानकारी ले रहे हैं।

    नेपाल बार्डर पर भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा

    भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के संचालक टेकू थापा ने बताया कि आइएसबीटी से शाम 7:30 बजे बस महेंद्रनगर, बनबसा जबकि हरिद्वार से 8:30 बजे नेपालगंज रुपेडिया के लिए चलती हैं। बीते आठ सितंबर को बस चली थी। चालक से बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि कुछ देर बार्डर सील हुआ था तो उन्हें वहीं रोक दिया गया। इसलिए अभी वे बार्डर के पास हैं। हालांकि यहां किसी भी तरह की भय जैसा कोई माहौल नहीं है। सभी सामान्य हैं और लोग भी आ जा रहे हैं।