PM Modi Dehradun Visit Live update: पीएम बोले, डबल इंजन सरकार उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाने को प्रयासरत
PM Narendra Modi Dehradun Visit LIVE प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड स्थापना की रजत जयंती समारोह के दौरान कहा कि डबल इंजन सरकार उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। देहरादून में राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व का विषय है। इससे पहले उन्होंने 8260 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभा मंडप पर पहुंच गए हैं।
जागरण संवाददाता, देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर समोराह पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 8260 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
समान नागरिक संहिता लागू करना अन्य राज्यों के लिए मिसाल
पीएम ने कहा मैं एक बार फिर उत्तराखंड के सभी निवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। अभी से जब देश आजादी के 100 साल मना रहा होगा तब उत्तराखंड किस ऊंचाई पर होगा। भरोसा देता हूं कि भारत सरकार प्रदेश सरकार के साथ खड़ी है। हर परिवार के सुख समृद्धि की कामना करता हूं।
समान नागरिक संहिता लागू करना अन्य राज्यों के लिए मिसाल
कई रुकावटें आई लेकिन भाजपा सरकार ने उन्हें पार किया। धामी सरकार ने जिस गंभीरता से समान नागरिक संहिता को लागू किया वह अन्य राज्यों के लिए मिसाल है। प्रदेश में तेजी से उभर रहे जमीन कब्जाने और डेमोग्राफी में बदलाव जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भी सरकार ने काम किया है।
पीएम ने कहा राज्य के कई उत्पाद डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। इससे नया बाजार खुला है। हाउस आफ हिमालाया की ब्रांडिंग के लिए आपको नए उत्साह से काम करना है।
बदरी गाय का घी और बेडू को जीआइ टेग मिलना खुशी की बात
मुझे खुशी है कि प्रदेश सरकार वोकल फार लोकल अभियान को गति दी है। इससे 15 कृषि उत्पादों को जीआइ टेग मिला है। बदरी गाय का घी और बेडू को जीआइ टेग मिलना खुशी की बात है। ऐसे ही जीआइ टैग वाले प्रोडेक्ट को घर-घर ले जाना है।
ईको टूरिज्म और साहसिक पर्यटन की भी हैं बहुत संभावनाएं
पीएम ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही केदारनाथ धाम के कपाट बंद हुए हैं। यहां 17 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे। ईको टूरिज्म, और साहसिक पर्यटन की भी बहुत संभावनाएं हैं। नई फिल्म नीति से शूटिंग करना आसान हो गया है। मेड इन डंडिया के लिए उत्तराखंड को उसी अनुरूप योजना बनानी चाहिए।
कहा, प्रदेश में मेले को नई पहचान देने के लिए एक जिला एक मेला अभियान चलाया जा सकता है। यहां 12 महीने पर्यटन की संभावनाएं हमेशा से रहती हैं। मैंने सुझाव दिया था बारो मास पर्यटन की ओर बढ़ना चाहिए। मुझे जानकारी मिली है कि सर्दियों में आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
कहा, कल्पना कीजिए जब बाहर से आने वाले लोग जब यहां भट्ट के डुबके और चुड़काड़ी खाएंगे, रस भात और झंगौरे की खीर खाएंगे तो उन्हें कितना आनंद आएगा। हरेला, फूलदेई और भिटोली त्योहार को हमेशा याद रखते हैं। यहां के मेले भी जीवंत हैं।
कहा, आपने कहावत सुनी होगी जहां चाह वहां राह। इसलिए अपने लक्ष्यों पर चर्चा के लिए नौ नवंबर से बेहतर दिन क्या होगा। प्रदेश का असली परिचय इसकी आध्यमिक शक्ति है।
कहा, 25 साल में विकास की नई गति दी है। सवाल है 25 साल में किस ऊंचाई पर देखना चाहते हैं।
कहा, यहां लाखों लोगों के के आने से प्रदेश वासियों में नया ऊर्जा भरती है। कई नई योजनाएं प्रदेश को विकास को नई गति दे रही हैं।
कहा, गंगोत्री, यमुनोत्री, केदार, बदरी, जागेश्वर और आदि कैलाश आदि अनगिनत तीर्थ हमारी आस्था के केंद्र हैं।
कहा, 25 साल में विकास की नई गति दी है। सवाल है 25 साल में किस ऊंचाई पर देखना चाहते हैं। आपने कहावत सुनी होगी जहां चाह वहां राह। इसलिए अपने लक्ष्यों पर चर्चा के लिए नौ नवंबर से बेहतर दिन क्या होगा। प्रदेश का असली परिचय इसकी आध्यमिक शक्ति है।
कहा, गंगोत्री, यमुनोत्री, केदार, बदरी, जागेश्वर और आदि कैलाश आदि अनगिनत तीर्थ हमारी आस्था के केंद्र हैं। यहां लाखों लोगों के के आने से प्रदेश वासियों में नया ऊर्जा भरती है। कई नई योजनाएं प्रदेश को विकास को नई गति दे रही हैं।
कहा, जमरानी और सौंग बांध परियोजना दून और हल्द्वानी की पेयजल जरूरत को पूरा करने में सफल रहेगी। दोनों योजनाओं पर आठ हजार करोड़ से ज्यादा खर्च किए जाएंगे।
आज उत्तराखंड का प्रत्येक गांव आ गया है वैक्सीन कवरेज के दायरे में
आज उत्तराखंड का करीब प्रत्येक गांव वैक्सीन कवरेज के दायरे में आ गया है। हर क्षेत्र में प्रकृति की है। विकास का यह बदलाव सभी को साथ लेकर चलने का नतीजा है। हर उत्तराखंड के संकल्प का नतीजा है। कुछ देर पहले उत्तराखंड के युवाओं से उद्यमियों से बात की। वे सभी प्रदेश की ग्रोथ को लेकर उत्साहित हैं।
आज का दिन गर्व का अहसास कर रहा है : पीएम
आज का दिन गर्व का अहसास कर रहा है। यहां की जनता ने वर्षों तक जो सपना देखा था वह अटल जी की सरकार ने 25 साल पहले पूरा किया था। 25 वर्ष की यात्रा के बाद आज उत्तराखंज्ञड जिस उंचाई पर है। उससे देखकर हर किस का खुश होना स्वाभाविक है, जिसने यहां संघर्ष किया था।
इस बात की भी खुशी है डबल इंजन की सरकार प्रदेश के लोगों के सामर्थ्य को नई ऊंचाई देने में जुटी है। सभी को रजत जयंती पर बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं बलिदानियों को भी नमन करता हूं। जिन्होंने बलिदान दिया।
उत्तराखंड से मेरा लगाव गहरा है। यहां के लोगों की ललक मुझे प्रभावित करती थी। बाबा केदार के दर्शन के बाद मैंने कहा कि यह दशक उत्त्तराखंड का है। यह मेरे मुंह से निकला सिर्फ वाक्य नहीं था। जब यह कहा तो मुझे पूरा भरोसा आप लोगों पर था।
समारोह का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व का विषय
पीएम मोदी ने कहा, डबल इंजन सरकार उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। देहरादून में राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व का विषय है।
पीएम नरेन्द्र मोदी का भाषण शुरू।
मुख्यमंत्री धामी ने किया पीएम का स्वागत
सीएम धामी ने कहा भारत माता की जय। बाबा केदार, बद्री विशाल सहित सभी देवी देवताओं से पीएम मोदी के निरंतर नेतृत्व की कामना करता हूं। राज्य आंदोलनकारियों व बलिदानियों को नमन करता हूं। आज राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। असंभव काम भी संभव हुए।
आप प्रकाश पुंज हैं। अपने सभी के मन में यह अहसास कराया कि हम किसी से कम नहीं। आपरेशन सिंदूर में अपने यह कर दिखाया। उत्तराखंड 2047 तक विकसित भारत के लिए विकसित राज्य बनने के लिए संकल्पित है। सभी महत्वपूर्ण क्षेत्र से जुड़े विकास को किया जा रहा। अंत्योदय के लिए काम किया जा रहा।
वैश्विक निवेश, खेल, जलवायु परिवर्तन के लिए विशेष नीतियों पर काम कर रहे। सिलक्यारा, केदारनाथ व अन्य सभी विपदा के दौरान अपने उत्तराखंड का साथ दिया। आपके स्नेह से राज्य कठिनाइयों से उबर कर आगे बढ़ रहा है। राज्य डेमोग्रीफीक संतुलन, नकल कानून, मदरसा बोर्ड की समाप्ति समाप्त कई ऐतिहासिक काम किये जा रहे हैं।
सीएम पुष्कर सिंह धामी का भाषण शुरू
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

एफआरआइ के मुख्य गेट को कर दिया गया है बंद

सुरक्षा कारणों को देखते हुए एफआरआइ के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया है। अब बैरिकेड से किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं स्टालों का निरीक्षण
एफआरआइ में आयोजित रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंच चुके हैं। इस दौरान वह स्टालों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके बाद प्रबुद्ध जनों से संवाद करेंगे।
ढोल-नगाड़ों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए लोग उत्साहित, देखें वीडियो
#WATCH | Under the leadership of Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami, the people of Devbhoomi are excited to welcome Prime Minister Narendra Modi with traditional drums. pic.twitter.com/yPAduPLOpR
— ANI (@ANI) November 9, 2025
पीएम मोदी के कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देहरादून एयरपोर्ट से एफआरआइ के लिए किया प्रस्थान।
विशेष विमान से पीएम पहुंचे देहरादून एयरपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष विमान से पहुंचे देहरादून एयरपोर्ट। एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, विधायक विनोद कंडारी, विधायक किशोर उपाध्याय समेत मुख्य सचिव आनंद वर्धन के अलावा अन्य अधिकारी उनके स्वागत के लिए मौजूद हैं।
उत्तराखंड की रजत जयंती पर चमका दून, चौराहे हुए जगमग
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के लिए राजधानी दून पूरी तरह सज-धजकर तैयार है। प्रधानमंत्री के स्वागत और भव्य आयोजन को देखते हुए नगर निगम ने शहर को संवारने में पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्य मार्गों, चौराहों और आयोजन स्थल एफआरआइ के आसपास सफाई, सजावट और रोशनी की झिलमिलाहट से शहर का स्वरूप निखर उठा है।
एफआरआइ में भीड़ का जबरदस्त उत्साह
एफआरआइ में भीड़ का जबरदस्त उत्साह। अनुमान है कि 75 हजार से अधिक लोग भीतर आ चुके हैं और अभी भी बाहर सड़क जाम है। माना जा रहा कि भीड़ एक लाख का आंकड़ा छू सकती है।
राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून के एफआरआइ में आयोजित मुख्य समारोह के मंच में 21 लोगों के बैठने की कि गई है व्यवस्था।

इन परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
जमरानी बांध परियोजना, सौंग बांध परियोजना, चंपावत में महिला खेल विश्वविद्यालय की स्थापना, नैनीताल में अत्याधुनिक डेयरी संयंत्र तथा विद्युत सब स्टेशन परियोजना।
इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
अमृत योजना के तहत देहरादून के 23 जोन में पेयजल आपूर्ति, पिथौरागढ़ विद्युत उपकेंद्र का शुभारंभ, सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा सयंत्र, हल्द्वानी स्टेडियम में एस्टोटर्फ हाकी ग्राउंड।
प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी, उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर आपकी स्नेहपूर्ण शुभकामनाओं एवं आशीर्वाद के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार। आपके दूरदर्शी नेतृत्व और सतत मार्गदर्शन में उत्तराखंड अपनी विकास यात्रा में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित कर रहा है। आपकी प्रेरणा से उत्तराखंड ने अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल होकर सुशासन, जनकल्याण और सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। आपका सान्निध्य हमें सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रेरित करता है।
पीएम सुबह 11 बजे पहुंचेंगे देहरादून एयरपोर्ट

यह रहेगा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
- 11:05 बजे : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
- 11:30 बजे : देहरादून एयरपोर्ट से वायु सेना के विशेष हेलीकाप्टर से पहुंचेगे भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए)।
- करीब 11:45 बजे : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सड़क मार्ग से आएंगे कार्यक्रम स्थल एफआरआइ। इस दौरान संबोधन से लेकर उद्योग विभाग की ओर से लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनी को देखेंगे।
- दोपहर 1:30 बजे : कार्यक्रम समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सड़क मार्ग से पहुंचेंगे आइएमए और यहां से हेलीकाप्टर से जाएंगे देहरादून एयरपोर्ट।
- दोपहर : 2:05 पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।
प्रधानमंत्री ने दी उत्तराखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं
उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर राज्य के मेरे सभी भाई-बहनों को अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति की गोद में बसी हमारी यह देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रही है। प्रदेश के इस विशेष अवसर पर मैं यहां के विनम्र, कर्मठ और देवतुल्य लोगों की…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 9, 2025
