Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी रजत जयंती पर आएंगे उत्तराखंड, कार्यक्रम होगा बेहद खास

    Updated: Sat, 18 Oct 2025 01:51 PM (IST)

    उत्तराखंड अपनी रजत जयंती मनाने जा रहा है, जिसमें राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी शामिल होंगे। राज्य सरकार इस उत्सव को यादगार बनाने के लिए कई योजनाएं बना रही है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के दौरे से राज्य में उत्साह का माहौल है। यह रजत जयंती समारोह उत्तराखंड के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो राज्य की प्रगति और संस्कृति को दर्शाएगा।

    Hero Image

    मोदी नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आर्काइव

    राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना का रजत जयंती महोत्सव प्रदेशवासियों के लिए यादगार बनने जा रहा है। राष्ट्र्रपति द्रौपदी मुर्मु एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महोत्सव की शाेभा बढ़ाने उत्तराखंड आ रहे हैं। मोदी नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तराखंड की 25 वर्ष की विकास गाथा को सामने रखने के लिए होने वाले विशेष विधानसभा सत्र को संबोधित कर सकती हैं।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड की धरती से गहरा जुड़ाव है। मोदी कह चुके हैं कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक है। प्रदेश जब नौ नवंबर को अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे करेगा तो मोदी इस अवसर पर रजत जयंती महोत्सव में प्रदेश की जनता के बीच होंगे। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार इस संबंध में सहमति बन चुकी है। अंतिम अनुमोदन का इंतजार किया जा रहा है।