उत्तराखंड: राज्य स्थापना की रजत जयंती पर होगा विधानसभा का विशेष सत्र, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना
उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 3 नवंबर से शुरू होगा, जो राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र में राज्य के विकास पर चर्चा होगी। ताजा अपडेट के लिए जागरण के साथ जुड़े रहें।

नौ नवंबर को उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है। रजत जयंती के उपलक्ष्य में विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र तीन नवंबर से देहरादून में आयोजित किया जा रहा है। राजभवन से हरी झंडी मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के भी आने की संभावना है।
धामी मंत्रिमंडल की हाल में हुई बैठक में राज्य स्थापना दिवस पर विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। सत्र की तिथि तय करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया गया था। उन्होंने इसके लिए तीन व चार नवंबर की अवधि निर्धारित की। इस बारे में सरकार से सूचना मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने सत्र के आयोजन के संबंध में राजभवन को प्रस्ताव भेजा। राजभवन ने इसे हरी झंडी दे दी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।