Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून को जाम से मिलेगा छुटकारा और क्राइम पर लगेगी लगाम, यहां बनेंगे ट्रैफिक अंब्रेला व हाईटेक पुलिस बूथ

    Updated: Wed, 26 Nov 2025 02:33 PM (IST)

    देहरादून नगर निगम ने यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए शहर में नए हाई-टेक ट्रैफिक अंब्रेला और पुलिस बूथ बनाने की योजना को मंजूरी दी है। नौ चौराहों पर ये बूथ बनेंगे, साथ ही सात नए बूथ भी प्रस्तावित हैं। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कारण पहले हटाए गए बूथों को अब नए डिज़ाइन के साथ फिर से स्थापित किया जाएगा, जिससे पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी और शहर का ट्रैफिक प्रबंधन सुधरेगा।

    Hero Image

     नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने सर्वे के बाद परियोजना को दी हरी झंडी। प्रतीकात्‍मक

    जागरण संवाददाता, देहरादून। नगर निगम देहरादून ने शहर के ट्रैफिक प्रबंधन को आधुनिक बनाने और पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। निगम ने पूरे शहर में लगाए जाने वाले ट्रैफिक अंब्रेला और पुलिस बूथ के लिए नए हाई-टेक डिज़ाइन को मंज़ूरी दे दी है। शहर के नौ चौराहों में यह पुलिस बूथ और ट्रैफिक अंब्रेला बनाए जाएंगे। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सात नए पुलिस बूथ भी प्रस्तावित हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और सड़क चौड़ीकरण के चलते पहले लगे कई बूथ और अंब्रेला हटा दिए गए थे। अब इन विकास कार्यों की समीक्षा और संयुक्त सर्वे के बाद निगम ने प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। निगम ने वालप एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड, जिसे पहले भी यह टेंडर दिया गया था, को संशोधित डिजाइन के आधार पर तत्काल काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। नए ट्रैफिक अंब्रेला को विशेष रूप से पुलिसकर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, जिसमें कई बातों का ध्यान रखा गया है।

    कंपनी के रीजनल हेड पारस मलिक ने बताया कि बेहतर दृश्यता और मौसम से सुरक्षा के लिए उच्च गुणवत्ता वाला ग्लास लगाया जाएगा। आरामदायक और कार्यात्मक कार्यस्थल के रूप में इन्हें तैयार किया जाएगा। पुलिसकर्मियों को धूप, बारिश और ठंड से संपूर्ण सुरक्षा मिलेगी, जिससे वे आसानी से ट्रैफिक की निगरानी कर सकेंगे। नगर निगम ने कंपनी को यह भी निर्देश दिए हैं कि वे हटाई गई समस्त साइटों का निर्धारित विज्ञापन शुल्क, छह मार्च 2026 तक नगर निगम कोष में जमा कराना सुनिश्चित करें।

    इन नौ प्रमुख चौराहों पर फिर लगेंगे पुलिस बूथ और अंब्रेला

    • दिलाराम चौक: घंटाघर जाने वाले मार्ग पर विद्युत पोल के पास अंब्रेला का निर्माण होगा।
    • बहल चौक: नैनी बेकरी मार्ग की ओर, फुटपाथ के पीछे भूमि पर अंब्रेला का निर्माण होगा।
    • ग्लोब चौक: सहकारी बाजार के बाहर ट्रांसफार्मर के साथ या सेंट जोजफ्स स्कूल की चहारदीवारी के कोने में पुलिस बूथ स्थापित किया जाएगा।
    • बेनी बाजार चौक: ईसी रोड मार्ग की ओर स्थित पुलिस बूथ के साथ पुलिस अंब्रेला निर्मित किया जाएगा।
    • बिंदाल पुल: यातायात व्यवस्था के मद्देनजर, हटाए गए पुलिस अंब्रेला को पूर्व की भांति मार्ग के मध्य में पुनः स्थापित किया जाएगा।
    • किशन नगर चौक: पूर्व स्थल से हटकर, फुटपाथ से पीछे चयनित नवीन स्थल पर पुलिस बूथ स्थापित किया जाएगा।
    • तहसील चौक: पूर्व मध्य स्थल से हटकर, दून अस्पताल मार्ग से लगती हुई दीवार के साथ, फुटपाथ से पीछे चिहि्नत स्थल पर अंब्रेला निर्मित किया जाएगा।- यमुना कालोनी: फुटपाथ पर आवाजाही सुचारू बनाए रखते हुए पुलिस अंब्रेला स्थापित किया जाएगा।
    • प्रिंस चौक: स्मार्ट सिटी की ओर से हटाए गए पुलिस बूथ के स्थान पर फुटपाथ पर बिना पैदल आवाजाही रोके पुलिस बूथ बनाया जाएगा।

     

    नए स्थलों पर भी निर्माण प्रस्तावित

    छह नंबर पुलिया, मोथरोवाला चौक (हरिद्वार बाईपास मार्ग), आइएसबीटी, चंद्रबनी, कमला पैलेस, कुठालगेट, माल आफ देहरादून