Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    जनता से सीधा संवाद ही लोकतंत्र की असली शक्ति, सीएम धामी ने दीपोत्सव पर भाजपा जिलाध्यक्षों को दिया संदेश

    Updated: Wed, 22 Oct 2025 05:57 AM (IST)

    उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली पर भाजपा जिलाध्यक्षों के साथ बैठक में जनता से संवाद बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को बढ़ावा देने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी गईं।

    Hero Image

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भले ही अभी समय हो, लेकिन भाजपा सरकार और संगठन इसकी तैयारियोंं में जुट चुके हैं। इसी कड़ी में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के साथ ही जनता से संवाद पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली पर भाजपा जिलाध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक में सभी से जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि जनता के साथ संवाद ही जनसेवा का सबसे सशक्त माध्यम है और यही लोकतंत्र की असली शक्ति भी है।

    मुख्यमंत्री धामी ने अपने आवास से भाजपा जिलाध्यक्षों के साथ हुई वर्चुअल बैठक में सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही आम जनता तक सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनता के कल्याण के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

    इन प्रयासों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने वोकल फार लोकल अभियान को जनांदोलन के रूप में आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे।

    मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं

    मुख्यमंत्री धामी से दीपावली पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत व सौरभ बहुगुणा, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, किशोर उपाध्याय, विनोद कंडारी, आदेश चौहान व आशा नौटियाल ने मुलाकात की। सभी ने मुख्यमंत्री को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

    जगमग हो सबकी दीपावली

    मुख्यमंत्री धामी से सोमवार को उनके आवास पर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों व नागरिकों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियां लेकर आए।