Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंबानी और बिरला का इंसा फेलो के लिए चयन, इनके साथ उत्तराखंड के डा. अनिल प्रकाश जोशी का भी नाम

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 03:04 PM (IST)

    भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (इंसा) ने मुकेश अंबानी कुमार मंगलम बिरला और डा. अनिल प्रकाश जोशी को विशिष्ट फेलो चुना है। डा. जोशी को यह सम्मान उनके ग्रामीण विकास पारिस्थितिकी संरक्षण और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में किए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है। इंसा भारत का एक प्रमुख वैज्ञानिक संगठन है जो हर वर्ष विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित करता है।

    Hero Image
    पद्ममभूषण अनिल प्रकाश जोशी । Photo - जागरण

    जागरण संवाददाता, देहरादून। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी, आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला और हिमालयन एनवायरमेंटल स्टडीज एंड कंजर्वेशन आर्गेनाइजेशन (हेस्को) के संस्थापक पर्यावरणविद पदमभूषण डा. अनिल प्रकाश जोशी को भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (इंसा) का विशिष्ट फेलो चुना गया है। यह सम्मान एक जनवरी 2026 से प्रभावी होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डा. जोशी पिछले चार दशकों से ग्रामीण विकास, पारिस्थितिकी संरक्षण, जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और समाज-आधारित विज्ञान के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें 'माउंटेन मैन' और 'अशोका फेलो' के रूप में भी जाना जाता है। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री और पद्मभूषण से भी नवाजा है। इंसा, जो 1935 में स्थापित हुआ, भारत सरकार द्वारा 1968 में मान्यता प्राप्त एक प्रमुख वैज्ञानिक संगठन है। यह संगठन हर वर्ष कुछ विशिष्ट व्यक्तियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित करता है।

    इस वर्ष डा. जोशी के अलावा मुकेश अंबानी, कुमार मंगलम बिरला, टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन, सचिव विज्ञान एवं तकनीक प्रो. अभय करंदीकर, सचिव परमाणु ऊर्जा विभाग प्रो. अजय मोहंती, और गोदरेज के मैनेजिंग डायरेक्टर नादिर गोदरेज को भी यासम्मानित किया ग है। डा. जोशी को उनके पर्यावरणीय योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है।