रुड़की में सरकारी जमीन पर बनी मजारों पर बुलडोजर एक्शन, पहले दी चेतावनी; फिर गरजा 'पीला हाथी'
रुड़की दरगाह प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजारों को गिराना शुरू कर दिया है। बुधवार सुबह, सीलिंग की भूमि पर बनी एक मजार को ध्वस्त किया गया। दरगाह प्रशासक विकास अवस्थी ने बताया कि अतिक्रमण चिन्हित किए जा रहे हैं और उन्हें हटाने से पहले चेतावनी दी गई है।

सीलिंग की भूमि पर बनाई गई एक मजार को ध्वस्त कर दिया गया। Jagran
जागरण संवाददाता, रुड़की। रुड़की दरगाह प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बनाई गई अवैध मजारों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार की सुबह सीलिंग की भूमि पर बनाई गई एक मजार को ध्वस्त कर दिया गया है।
दरगाह प्रशासक एवं तहसीलदार रुड़की विकास अवस्थी ने बताया कि दरगाह प्रशासन की ओर से अतिक्रमण को चिन्हित किया जा रहा है और इसको हटाया जाएगा। इससे पहले सभी को चेतावनी दे दी गई है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।