Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haridwar Stampede: सीएम धामी ने जताया दुख, मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश; मृतक-घायलों को मुआवजे का एलान

    Updated: Sun, 27 Jul 2025 11:21 AM (IST)

    Haridwar Stampede हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से छह लोगों की मृत्यु हो गई है मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पैदल मार्ग पर बिजली का तार टूटने की अफवाह से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मची और भगदड़ हो गई।

    Hero Image
    Haridwar Stampede: मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने घटना पर जताया दुख।

    ऑनलाइन डेस्‍क, देहरादून। मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ की घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं यह भी आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्‍या बढ़ सकती है। 

    वहीं इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उत्‍तराखंड सरकार ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए है और मृतकों व घायलों के लिए मुआवजे का एलान किया है।

    सीएम धामी ने हरिद्वार पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। सीएम ऋषिकेश एम्‍स भी गए और घायलों का हाल जाना। इस दौरान उन्‍होंने अस्‍पताल प्रशासन को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

    पीएम मोदी ने जताया दुख

    पीएम मोदी ने कहा कि' उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुःखी हूं। अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।'

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि' हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।'

    मनसा देवी ट्रस्ट भी देगा मुआवजा

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार जिला चिकित्सालय में मनसा देवी पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना।

    मुख्यमंत्री से इस दौरान मनसा देवी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने वार्ता की। मनसा देवी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि इस दुखद घटना में मृतकों के परिजनों के दो-दो लाख तथा घायलों को पचास-पचास हज़ार मनसा देवी ट्रस्ट द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

    मृतक के परिजनों और घायलों को उनके घर तक ले जाने के लिए ट्रस्ट द्वारा वाहन की व्यवस्था की जाएगी।

    मृतकों को 2-2 लाख व घायलों 50 हजार रुपए की घोषणा

    प्रदेश सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश भी दिए हैं।

    अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पैदल मार्ग पर बिजली का तार टूटने की अफवाह के कारण श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मचने यह भगदड़ मची है। इस घटना में बरेली के 8 साल का बच्चे की भी मौत हुई है।

    घटना के बाद मंदिर परिसर को खाली कर लिया गया। कई श्रद्धालुओं को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में लाया गया।

    comedy show banner
    comedy show banner