UPCL: ऊर्जा निगम ने गिनाए स्मार्ट मीटर के लाभ, व्यापारियों ने कहा- 'जबरन नहीं लगाने देंगे'
कालाढूंगी में ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने व्यापार मंडल के साथ बैठक कर स्मार्ट मीटर लगाने के फायदे बताए। एसडीओ दीपक पाठक ने बिलिंग में पारदर्शिता और खपत पर नजर रखने की बात कही। व्यापारियों ने बिल ज्यादा आने की शिकायत की और कहा कि वे बैठक कर निर्णय लेंगे कि स्मार्ट मीटर लगवाना है या नहीं।

संवाद सहयोगी, जागरण कालाढूंगी । स्मार्ट मीटर का लगातार विरोध होने पर शनिवार को ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने नगर में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। स्मार्ट मीटर लगाने के लाभ गिनाए।
मुख्य बाजार में प्रातीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक एसडीओ दीपक पाठक ने व्यापारियों को बताया कि स्मार्ट मीटर से बिलिंग में पारदर्शिता आएगी व बिजली की खपत पर नजर रखी जा सकेगी। स्मार्ट मीटर जबरन नहीं लगाया जाएगा, चरणबद्ध तरीके से मीटर बदलने का काम जारी रहेगा।
वहीं, व्यापारियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर से बिल ज्यादा आ रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि सभी व्यापारियों के साथ बैठक कर स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान जेई दीपक सिंह बिष्ट, जिला कार्यकारी अध्यक्ष भगवत सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष जनक राज उप्पल, पंकज सती, बाबी पांडे, वकील अहमद, नंदन नेगी, दीप चंद्र, भुवन जोशी, हरीश अग्रवाल, करन नेगी आदि थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।