Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Landslide Alert: नैनीताल में भी भारी बारिश से भूस्खलन का खतरा, प्रशासन ने जारी की ये एडवाइजरी

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 11:59 AM (IST)

    नैनीताल में दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ों पर मुश्किलें बढ़ गई हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है इसलिए प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है। हनुमानगढ़ी नैना गांव और बूढ़ा पहाड़ जैसे इलाके भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील हैं

    Hero Image
    नैनीताल में भी भारी बारिश से भूस्खलन का खतरा, प्रशासन ने जारी की ये एडवाइजरी

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। दो दिनों से हो रही मूसलाधार वर्षा से पहाड़ में दुश्वारियां बढ़ गयी है। नदी नालों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही पहाड़ियों में भूस्खलन होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में पहाड़ो का सफर जान जोखिम में डाल सकता है। बेहतर यहीं है कि ऐसे में अनावश्यक पहाड़ो के सफर से बचे। प्रशासन ने भी लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दे कि मौसम विभाग की ओर से जिले में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। बीते दो दिनों से हो रही वर्षा से पहाड़ो का सफर खतरों भरा हो गया है। शहर के हल्द्वानी मार्ग में हनुमानगढ़ी, नैना गांव, आम पड़ाव, कालाढूंगी रोड में बूढ़ा पहाड़ भवाली रोड में टूटा पहाड़ और पाइंस के समीप की पहाड़ी भूस्खलन और पत्थर व बोल्डर गिरने के लिहाज से बेहद संवेदनशील है।

    आम पड़ाव क्षेत्र में तो एक टैक्सी वाहन बोल्डर की चपेट में आ गया। हालांकि गनीमत रही कि कार सवार दोनों लोग बाल बाल बच गए। मगर दोनों ओर से पहाड़ियों से घिरे सर्पीले रास्तो का सफर खतरों भरा हो सकता है। एडीएम विवेक रॉय ने भारी वर्षा के अलर्ट के बीच लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।