Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का आरोपित पति गिरफ्तार, किया चौंकाने वाला खुलासा

    Updated: Sat, 15 Nov 2025 08:37 PM (IST)

    रामनगर में, पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अक्षय कुमार नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी प्रीति की गला दबाकर हत्या कर दी थी। मृतका की नानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें पति पर चरित्र को लेकर शक करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

    Hero Image

    आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रतीकात्‍मक

    जागरण संवाददाता, रामनगर। पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रामनगर के पटरानी गांव निवासी अक्षय कुमार की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। अक्षय पत्नी प्रीति के साथ काशीपुर में रहकर नौकरी करता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नौ नवंबर को पति पत्नी रामनगर के पटरानी गांव आ गए थे। 11 नवंबर को प्रीति की मौत हो गई थी। दूसरे दिन शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम किया। इस मामले में उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के थाना रेहड़ निवासी मृतका की नानी सुनीता देवी ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में पौती की मौत के लिए उसके पति अक्षय कुमार को जिम्मेदार ठहराया था।

    सुनीता देवी का कहना था कि प्रीति के चरित्र पर उसका पति शक करता था। उसे बदचलन कहकर परेशान करता था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति काशीपुर छतरी चौराहा निवासी अक्षय कुमार पुत्र भुवन चंद्र के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। शनिवार को पुलिस टीम ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपित से पूछताछ की।

    कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पूछताछ में अक्षय ने अपना अपराध स्वीकार किया है। उसने बताया कि उसकी पत्नी चार महीने से किसी अन्य व्यक्ति के साथ रह रही थी। जिसे वह छह नवंबर को वापस ले आया था। इसके बाद नौ नवंबर को वह पत्नी को अपनी ताई के घर पटरानी मालधनचौड गांव में ले गया था। दस नवंबर की रात में उनके बीच बहस हुई। इस दौरान उसने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी थी।