Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi NCR में प्रदूषण के चलते सैलानियों से गुलजार हुआ Nainital, कैंची धाम में उमड़े बाबा नीब करौरी महाराज के भक्त

    Updated: Sun, 10 Nov 2024 12:38 PM (IST)

    Uttarakhand Tourism नैनीताल और कैंची धाम में वीकेंड पर सैलानियों और बाबा नीब करौरी महाराज के भक्तों का तांता लगा रहा। नैनीताल के होटल पैक हो गए और पार्किंग स्थल भी वाहनों से भर गए। कैंची धाम में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी और पार्किंग फुल हो गई। रविवार को भी सैलानियों के बड़ी संख्या में नैनीताल पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

    Hero Image
    Uttarakhand Tourism: होटल पैक हो गए और पार्किंग स्थल भी वाहनों से पटे। जागरण

    जासं, नैनीताल। Uttarakhand Tourism: वीकेंड पर सैलानियों से शहर में पर्यटकों की आमद बढ़ने से अधिकांश होटल पैक हो गए और पार्किंग स्थल भी सैलानियों के वाहनों से पट गए। रविवार को भी सैलानियों के बड़ी संख्या में नैनीताल पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर में शुक्रवार से ही सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था, यह क्रम शनिवार देर शाम तक जारी रहा। पर्यटकों का रैला उमड़ने से शनिवार को नगर की यातायात प्रभावित बुरी तरह प्रभावित हुई और यहां कई बार जाम भी लगा।

    इन राज्‍यों से पहुंचे सैलानी

    गुजरात समेत दिल्ली एनसीआर व उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से काफी सैलानी पहुंचे हैं। दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण के चलते सैलानी निरंतर सरोवर नगरी की ओर पहुंच रहे हैं। आने वाले दिनों में भी बड़ी संख्या में सैलानियों के नैनीताल पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- इंसान नहीं हैवान: बच्‍चों के सामने पत्‍नी से होता था फि‍जिकल, बेटी को भी नहीं बख्‍शा; बनाए अप्राकृतिक संबंध

    इधर शनिवार को नगर के आसपास के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलज़ार नजर आए। इस बीच अच्छी खासी संख्या में पर्यटकों ने नैनी झील में नौका विहार का लुत्फ उठाया। इसके अलावा स्नोव्यू, चिड़ियाघर, केव गार्डन, हिमालय दर्शन, सरिताताल, बाटनिकल गार्डन व अन्य पर्यटन स्थलों में भी काफी चहल-पहल रही।

    साथ ही मालरोड व पंत पार्क समेत बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। इस बीच माल रोड तथा मल्लीताल में मोहन को से लेकर हाई कोर्ट रोड तथा रिक्शा स्टेंड के आसपास जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

    कैंची धाम में उमड़े बाबा नीब करौरी महाराज के भक्त

    गरमपानी : अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर कैंची धाम में शनिवार को बाबा नींब करौरी महाराज के भक्तों का रैला उमड़ पड़ा। अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने से काफी देर तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पार्किंग फुल होने से श्रद्धालुओं को हाईवे किनारे ही अपने वाहन पार्क करने पड़े।

    कैंची पुलिस की टीम दिनभर व्यवस्था बनाने में जुटी रही। हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम में शनिवार सुबह से ही श्रद्धालु जुटना शुरू हो गए। मंदिर के द्वार खुलने के साथ ही बाबा नींब करौरी महाराज के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने बाबा के दर पर मत्था ठेका। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ कर सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। दिन चढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या हजारों तक पहुंच गई।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली से देहरादून घूमने के लिए आए दंपती संग गेस्ट हाउस में बर्बरता, पत्‍नी से दुष्कर्म का प्रयास; पति को पीटा

    मंदिर के मुख्य द्वार से हाईवे तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। दोपहर तक क्षेत्र में स्थित पर्यटन विभाग की पार्किंग व अन्य निजी पार्किंग वाहनों से फुल हो गई। पार्किंग में जगह न मिलने से श्रद्धालुओं को हाईवे किनारे ही वाहन पार्क करने पड़े। हाईवे पर भी दिनभर वाहन रेंगते रहे। इससे पहाड़ की ओर आवाजाही कर रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाईवे पर यातायात व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए पुलिसकर्मियों ने दिनभर पसीना बहाना पड़ा।

    भवाली में बढ़ते ट्रैफिक के चलते पुलिस ने चलाई शटल सेवा

    भवाली : नगर में शनिवार को वीकेंड के चलते कैंची आने-जाने वाले भक्तों की अत्यधिक भीड़ उमड़ी। यहां सुबह से ही सड़कों पर लगातार वाहनो की संख्या बढ़ती रही। वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस ने सेनिटोरियम मस्जिद तिराहे से शटल सेवाएं संचालित की।

    वहीं भीमताल रोड से आने वाले वाहनों को पुलिस कर्मी नियंत्रित करते रहे। इस बीच नगर में लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही। वाहन धीरे-धीरे कर आगे बढ़ते रहे। दोपहर में भवाली-भीमताल मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार के कारण जाम की स्थिति बन गई। लेकिन पुलिस उसे नियंत्रित करती रही।

    एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि वीकेंड पर पुलिस कर्मियों को नगर के विभिन्न चौराहों पर तैनात किया गया। वह यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करते रहे। वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए यहां से शटल सेवा भी संचालित की गई।