Uttarakhand Crime: पहले महिला को दिया तीन तलाक, फिर पति - ससुर व देवर ने किया दुष्कर्म
रामनगर में एक महिला ने अपने पति ससुर और दो देवरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिसमें तीन तलाक और दुष्कर्म शामिल हैं। महिला के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने पति ससुर देवरों व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का एक छह माह का बच्चा भी है।

जासं, रामनगर। एक महिला ने तीन तलाक देने के बाद पति, ससुर व दो देवर पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला किसी तरह ससुरालियों के घर से भागकर अपने मायके रामनगर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में उप्र के रामपुर टांडा निवासी पति समेत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रामनगर के समीपवर्ती गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह पिछले साल फरवरी को उप्र. के जिला रामपुर थाना टांडा मोहल्ला गज्जूपुरा निवासी एक व्यक्ति के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था। आरोप है कि साढ़े तीन लाख रुपये दहेज में नकद भी दिए थे। लेकिन ससुराल वाले और दहेज के लिए उसे परेशान करते रहे।
दहेज की मांग पूरी करने पर ससुराल वालों का उत्पीड़न और बढ़ गया। इसी ताह पांच सितंबर की रात में पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और उससे मारपीट भी की। इतना ही नहीं इसके बाद उसे बंधक बनाया और तलाक देने के बाद रात दो बजे पति ने जबरन दुष्कर्म किया। इसके अलावा ससुर व देवर एवं एक और व्यक्ति ने भी उससे दुष्कर्म किया।
एक माह पूर्व नंदोई पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया। जब उसने शिकायत की तो उसे डांटकर चुप करा दिया था। आराेपित उससे दुष्कर्म करते रहे। किसी तरह ससुरालियों के चंगुल से निकलकर अपने मायके आई।
कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि पति, ससुर, देवर व अज्ञात के विरुद्ध तीन तलाक, दुष्कर्म करने व दहेज उत्पीड़न की बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जाएगी। पीड़िता का छह माह का बच्चा भी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।