Updated: Sat, 31 May 2025 04:13 PM (IST)
नैनीताल में वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है जिससे शहर के होटल और पार्किंग स्थल पूरी तरह भर गए हैं। शुक्रवार को करीब आठ हजार पर्यटक पहुंचे जिससे पर्यटन सीजन में रौनक लौट आई है। मल्लीताल पंत पार्क भोटिया बाजार और मालरोड पर्यटकों से गुलजार रहे जिससे स्थानीय व्यापारी खुश हैं। आने वाले दिनों में पर्यटकों की आमद बनी रहने की उम्मीद है।
जासं, नैनीताल। Uttarakhand Tourist: नगर का ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन परवान चढ़ना शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में पर्यटकों की आमद से अधिकांश होटल पैक हो चले हैं। साथ ही पार्किंग स्थल भी फुल हो चले हैं। जिसके चलते नगर की रौनक में निखार आ गया है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
शुक्रवार को कालाढूंगी, हल्द्वानी-भवाली रोड से करीब दो हजार से अधिक पर्यटक वाहनों की एंट्री हुई। करीब आठ हजार पर्यटक पहुंचे। नगर का ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन अब पूरी तरह पटरी पर आ चुका है। यहां सुबह से शाम तक पर्यटकों की इस बीच नगर के पर्यटन स्थलों में पूरे दिन खूब चहल पहल रही।
मल्लीताल पंत पार्क, भोटिया बाजार समेत मालरोड में रौनक रही। रेस्टोरेंट व गिफ्ट सेंटरों में खरीदारी करते सैलानी बड़ी संख्या में सैलानी नजर आए। चिड़ियाघर, केव गार्डन, बाटनिकल गार्डन, हिमालय दर्शन, वाटर फाल व हनुमानगढ़ी में पूरे दिन सैलानियों की आवाजाही बनी रही।
नौकायन करने वाले सैलानियों का तांता लगा रहा। सैलानियों की भीड़ उमड़ने से पर्यटन कारोबारी खुश हैं। इधर, नगर के समीपवर्ती पर्यटन स्थल मंगोली, पंगोट, किलबरी, घुग्घुखान में भी पर्यटकों की आमद बढ़ गयी है।
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पीआरओ रुचिर साह के अनुसार पर्यटन सीजन अब रफ्तार पकड़ चुका है। आने वाले दिनों में पर्यटकों की आमद बनी रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।