Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haldwani News: काठगोदाम में गौला पुल से युवक ने नदी में लगाई छलांग, पत्‍थरों पर ग‍िरने से मौत

हल्द्वानी में रव‍िवार की दोपहर एक युवक ने काठगोदाम गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। युवक पत्थरों पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। एसओ उसे अपनी सरकारी कार से अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि युवक की पहचान बनभूलपुरा के मलिक का बगीचा निवासी 19 वर्षीय मो. गुफरान के रूप में हुई है।

By Deep belwal Edited By: Vinay Saxena Updated: Mon, 23 Sep 2024 09:21 AM (IST)
Hero Image
काठगोदाम गौला पुल से कूदकर युवक ने दी जान।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। काठगोदाम गौला पुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। पत्थरों पर गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एसओ उसे अपनी सरकारी कार से अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि रविवार दोपहर ढाई बजे एक युवक अपनी स्कूटी से काठगोदाम गौला पुल पर पहुंचा। कुछ देर रुकने के बाद स्कूटी खड़ी कर नदी में छलांग लगा दी। पत्थर पर गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेस अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही स्कूटी के नंबर से स्वजन का पता लगाया।

सुसाइड के कारणों का नहीं चला पता

एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि युवक की पहचान बनभूलपुरा के मलिक का बगीचा निवासी 19 वर्षीय मो. गुफरान के रूप में हुई है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। उन्होंने बताया कि युवक के मौत का कारण स्वजन से पूछताछ के बाद चलेगा।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: मां के आंचल व पिता के सीने से लिपट सिस्टम के दर्द को सह रहा मासूम, पढ़ें खौफ के साये में जी रहे परिवार की कहानी