Pauri में जंगली सूअर का आतंक, घास काट रही महिला पर किया हमला; अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड के पौड़ी जिले के सन्यू गांव में एक जंगली सूअर ने घास काट रही महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला की चीख-पुकार सु ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, पौड़ी: विकासखंड पाबौ के सन्यू गांव में खेत में घास काट रही महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गईं। महिला के शोर मचाने पर समीप ही बकरियां चुगा रहे ग्रामीण के मौके पर पहुंचने पर सूअर भाग गया।
घायल महिला को ग्रामीणों ने उपचार के लिए सीएचसी पाबौ में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया। वहीं घायल महिला का उपचार जिला अस्पताल पौड़ी में चल रहा है।
विकासखंड पाबौ के ग्राम सन्यू की ग्राम प्रधान अनीता देवी ने बताया कि गांव की 52 वर्षीय रोशनी देवी गांव के समीप खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक उन पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया।
उनके शोर मचाने पर कुछ खेत ऊपर अपनी बकरियां चुगा रहा ग्रामीण अशोक कुमार घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। फिर दोनों ने जंगली सूअर को भगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने हादसे में घायल रोशनी देवी को उपचार के लिए सीएचसी पाबौ में भर्ती कराया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. पंकज सिंह ने बताया कि जंगली सूअर के हमले में घायल सन्यू गांव निवासी रोशनी देवी के बायें जांघ पर सूअर के दांत के गहरे निशान हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
उन्होंने बताया कि घायल महिला का उपचार मेडिकल कालेज श्रीनगर के बेस अस्पताल श्रीकोट में चल रहा है। जहां चिकित्सकों से बातचीत में उन्होंने बताया कि महिला खतरे से बाहर बताया है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand: सामने गुलदार देख नहीं हारी हिम्मत; बिना वक्त गंवाये लगा दी 10 फीट नीचे छलांग
यह भी पढ़ें- Pauri: गुलदार ने ग्रामीण को बनाया निवाला, आमजन में आक्रोश; वन विभाग के कर्मचारियों को बनाया बंधक

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।