Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नन्ही कली अपहरण, दुष्कर्म और हत्या केस: सीएम का आश्वासन- 'पुनर्विचार याचिका दायर करेगी सरकार'

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 08:15 AM (IST)

    नन्ही कली के अपहरण दुष्कर्म और हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुख्य अभियुक्त को बरी किए जाने पर लोगों में आक्रोश है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़िता के परिवार से बात कर उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके साथ है। उन्होंने बताया कि न्याय विभाग और वरिष्ठ वकीलों से कानूनी सलाह लेकर उच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

    Hero Image
    उत्तराखंड के सीएम हैं पुष्कर सिंह धामी। जागरण

    जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ की नन्ही कली के साथ अपहरण, दुष्कर्म व हत्या की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त को सुप्रीम कोर्ट से बरी किए जाने के फैसले पर सीमांत जनपद में लोगों में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नन्हीं कली प्रकरण पर रविवार सायं भाजपा का शिष्टमंडल स्वजनों से मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दूरभाष पर पीड़िता के पिताजी से वार्ता कर आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है।

    सीएम ने दिया आश्वासन

    मुख्यमंत्री ने स्वजन को बताया कि इस प्रकरण पर न्याय विभाग व सीनियर वकीलों से विधिक राय लेते हुए मुख्यमंत्री आवास पर अभी विस्तृत चर्चा कर राज्य सरकार उच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

    ये मिले स्वजन से

    स्वजनों से मिलने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, मेयर कल्पना देवलाल, पूर्व जिप अध्यक्ष दीपिका बोहरा, मनोज सामन्त, राकेश देवलाल, कोमल मेहता, इंद्र सिंह लुंठी, उमेश महर, वीरेंद्र शाह, कृपाल वल्दिया और बबिता पुनेठा शामिल रहे।