Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीसरे दिन भी Kedarnath Yatra रही बंद, पांच हजार यात्री कर रहे इंतजार

    Updated: Thu, 07 Aug 2025 05:22 PM (IST)

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा तीसरे दिन भी बाधित रही जिससे पांच हजार से अधिक यात्री सोनप्रयाग और आसपास के क्षेत्रों में फंसे हुए हैं। भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण प्रशासन ने यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। मध्यमेश्वर यात्रा भी गौड़ार में ट्राली के असुरक्षित होने के कारण रोक दी गई है। यात्रियों को सुरक्षा के दृष्टिगत यात्रा स्थगित होने की सूचना दी जा रही है।

    Hero Image
    किसी भी यात्री को सोनप्रयाग से आगे जाने की अनुमति नहीं। जागरण आर्काइव

    संवाद सहयोगी, जागरण, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा पर तीसरे दिन भी शुरू नहीं हो सकी। इससे किसी भी यात्री को सोनप्रयाग से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई, वहीं फाटा से लेकर सोनप्रयाग के बीच पांच हजार से अधिक यात्री यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रशासन ने केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से लगातार गिर रहे बोल्डर व वर्षा के साथ ही भूस्खलन को देखते हुए यात्रा अस्थाई रूप से बंद की हुई है। मध्यमेश्वर की यात्रा को भी गौड़ार के पास ट्राली के असुरक्षित होने पर यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत रोका गया है।

    जनपद में लगातार वर्षा होने से केदारनाथ यात्रा मार्ग काफी खतरनाक बना हुआ है। पैदल मार्ग पर पहाड़ी से लगातार बोल्डर व भूस्खलन हो रहा है। गौरीकुंड व सोनप्रयाग के बीच भी हाईवे पर लगातार बोल्डरों की बरसात हो रही है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर अस्थाई रूप से आठ अगस्त तक रोक लगाई हुई है।

    आगे भी मौसम की स्थिति के अनुसार प्रशासन निर्णय लेगा। रोक के बाद गुरुवार को सोनप्रयाग से कोई भी यात्री केदारनाथ के लिए रवाना नहीं हो सका। वहीं पांच हजार से अधिक यात्री सोनप्रयाग, सीतापुर, रामपुर, फाटा, सेरशी समेत फाटा से सोनप्रयाग के बीच केदारनाथ यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

    वहीं पुलिस पूरे दिन सोनप्रयाग और गौरीकुंड में लगातार अनाउंसमेंट कर यात्रा पर रोक की जानकारी यात्रियों को देती रही। इस पर यात्री अपने-अपने होटलों में ही ठहरे हुए हैं। द्वितीय केदार मध्यमेश्वर की यात्रा भी गुरुवार को रुकी रही। गौंडार के पास बनतोली में ट्राली को मारखेंड नदी के कटाव से नुकसान पहुंचा है। यात्रियों को सुरक्षा के दृष्टिगत जाने की अनुमति नहीं दी गई। मध्यमेश्वर से दर्शन कर लौट रहे एक दर्जन से अधिक यात्रियों को सुरक्षा बलों की मौजूदगी में ट्राली से निकाला गया।

    comedy show banner
    comedy show banner