Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Rain Alert: बाबा केदार के जिले में खतरे के निशान पर बह रही नदियां, लोगों को किया जा रहा सतर्क

    रुद्रप्रयाग में लगातार वर्षा से अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया है और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की सलाह दी है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से संबंधित विभागों को अलर्ट किया गया है। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि लोगों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

    By Brijesh bhatt Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sun, 17 Aug 2025 06:25 PM (IST)
    Hero Image
    अलकनंदा-मंदाकिनी नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि. Jagran

    संवाद सहयोगी, जागरण, रुद्रप्रयाग। बाबा केदारनाथथ जनपद के ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के चलते अलकनंदा-मंदाकिनी नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। रविवार को दोनों नदियां खतरे के निशान पर बहने से प्रशासन की ओर से लगातार नदी किनारे रह रहे लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि लोग समय से सुरक्षित स्थानों पर पहुंच सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बरसात का सीजन शुरू होते ही जनपद में लैंड स्लाइडिंग होने के साथ ही नदियों के जलस्तर में वृद्धि होना शुरू हो जाता है। इस वर्ष ऊपरी क्षेत्रों में वर्षा अधिक से होने से नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ रहा है। जिससे नदियों के किनारे रहने वाले लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है। ऐसे में जनपद में बहने वाली अलकनंदा-मंदाकिनी नदियां कब उफान पर आ जाएं, इसका कुछ पता नहीं चलता। रविवार को दोनों नदियां खतरे के निशान के आसपास बह रही थी। सुबह 8 बजे नदियों का जलस्तर बढ़ने से संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया गया था।

    अलकनंदा नदी का जलस्तर 626.10 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान 626 मीटर से थोड़ा ऊपर है। जबकि मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी 624.70 मीटर है, जो खतरे के निशान 625 मीटर से नीचे है। हालांकि शाम तक नदियों का जलस्तर घटना शुरू हो गया था। आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया कि नदियों का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि समय से उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।

    अलकनंदा नदी

    • खतरे का निशान: 626.00 मीटर
    • खतरे का स्तर: 627.00 मीटर
    • वर्तमान जलस्तर: 626.10 मीटर

    मंदाकिनी नदी

    • खतरे का निशान: 625.00 मीटर
    • खतरे का स्तर: 626.00 मीटर
    • वर्तमान जलस्तर: 624.70 मीटर