Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Panchayat Chunav Result: कोर्ट के बाद जनता की अग्नि परीक्षा में भी पास हुई सीता, दर्ज की शानदार जीत

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 02:12 PM (IST)

    टिहरी गढ़वाल जिले में सीता देवी मनवाल ने जिला पंचायत सीट पर जीत दर्ज की। नामांकन रद्द होने के बाद उन्होंने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जहां उन्हें न्याय मिला। जनता ने उनके संघर्ष को सम्मान देते हुए उन्हें भारी समर्थन दिया। यह जीत संविधान न्यायपालिका और जनता की संयुक्त विजय है। सीता देवी का संघर्ष कई लोगों के लिए प्रेरणादायक है।

    Hero Image
    Uttarakhand Panchayat Chunav Result: कोर्ट के बाद जनता की अग्नि परीक्षा में भी पास हुई सीता। प्रतीकात्‍मक

    जागरण संवाददाता, नई टिहरी।  टिहरी जिले के विकासखंड जौनपुर से भुत्सी जिला पंचायत सीट पर सीता देवी मनवाल ने अपनी प्रतिद्वंदी सरिता देवी को 245 मतों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की है।

    सीता को 4595 मत पड़े, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी सरिता को 4351 मत ही मिले। सीता देवी को चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत में ही न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

    प्रारंभ में रिटर्निंग आफिसर की ओर से सीता देवी के अदेयता प्रमाणपत्र को फर्जी बताते हुए उनका नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया था। लेकिन, सीता देवी ने हार नहीं मानी और उत्तराखंड हाई कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने उनके पक्ष में निर्णय सुनाया और उनका नामांकन वैध घोषित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद सीता देवी ने चुनाव मैदान में कदम रखा और जनता ने भी उनके संघर्ष को सम्मान देते हुए भारी समर्थन दिया। उनकी यह जीत केवल एक प्रत्याशी की नहीं, बल्कि संविधान, न्यायपालिका और जनता की संयुक्त विजय मानी जा रही है। सीता देवी का यह संघर्ष अब अनेक महिलाओं और जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा बन गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner