नैनीताल घूमकर लौट रहा था कपल, ब्वॉयफ्रेंड ने पहले महिला से की लूट; फिर चलती ट्रेन से दिया धक्का
नैनीताल से लौट रहे एक जोड़े के साथ दर्दनाक हादसा हुआ। बॉयफ्रेंड ने पहले महिला को लूटा और फिर उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। महिला गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी बॉयफ्रेंड की तलाश जारी है।

महिला को उसके पुरुष मित्र ने चलती ट्रेन से हल्दी-छतरपुर रेलवे ट्रैक पर धक्का दे दिया। Concept Photo
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। नैनीताल से घूमकर वापस घर जा रही महिला को उसके पुरुष मित्र ने चलती ट्रेन से हल्दी-छतरपुर रेलवे ट्रैक पर धक्का दे दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि इससे पहले आरोपित ने उसके रुपये और बैग भी लूट लिया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस 108 ने लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास हल्दी-छतरपुर रेलवे ट्रैक के बीच एक महिला घायल अवस्था मेें पड़ी हुई थी। यह देख वहां से गुजरने वाले राहगीरों का मौके पर जमावड़ा लग गया। इस पर किसी ने सूचना एंबुलेंस 108 को दी। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी लोगों की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल लाए और भर्ती कराया। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को भी दी।
जिला अस्पताल पहुंची पंतनगर थाना पुलिस ने घायल महिला से पूछताछ की। इस दौरान अर्द्ध-बेहोशी की हालत में महिला ने उसका नाम फरजाना है। उसके पति मोहम्मद अली की छह माह पहले मौत हो गई थी। वह कुछ दिन पहले अपने मित्र नन्हे के साथ नैनीताल घूमने आई थी। जहां से वह शनिवार सुबह वापस अपने घर जा रहे थे। इसके लिए हल्द्वानी से ट्रेन में बैठे। रास्ते में नन्हे ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। उसने नन्हे पर बैग और उसमें रखे रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।