Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गंगोत्री हाईवे का चौड़ीकरण: उत्तरकाशी से भैरोंघाटी तक अब इतने मीटर ही होगा चौड़ा

    Updated: Sat, 01 Nov 2025 09:00 AM (IST)

    केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने उत्तरकाशी से भैरोंघाटी तक गंगोत्री हाईवे को 12 मीटर की जगह 11 मीटर चौड़ा करने का फैसला किया है। सीमा सड़क संगठन नदी की ओर दीवार बनाकर सड़क बनाएगा। चौड़ीकरण पांच चरणों में होगा, जिनकी दोबारा समीक्षा की जा रही है। कटिंग कम करने और भूस्खलन रोकने पर ध्यान दिया जा रहा है। बाईपास निर्माण से पहले मौजूदा हाईवे का सुधारीकरण होगा।

    Hero Image

    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    अजय कुमार, जागरण उत्तरकाशी। उत्तरकाशी से भैरोंघाटी तक लंबित गंगोत्री हाईवे का चौड़ीकरण अब 12 मीटर नहीं बल्कि 11 मीटर ही होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सड़क चौड़ीकरण को एक मीटर घटाने का निर्णय लिया है। बीआरओ के अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नदी की ओर से भी पुस्ता लगाकर सड़क का निर्माण किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने लिया चौड़ीकरण घटाने का निर्णय

     

    बता दें कि सामरिक व चारधाम यात्रा के लिहाज से गंगोत्री हाईवे महत्वपूर्ण है, जिसमें जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी के चुंगी बड़ेथी ओपन टनल के पास से भैरोंघाटी तक करीब 90 किमी में चौड़ीकरण होना है, जो कि पांच चरणों में प्रस्तावित है, पहले इस दायरे में सड़क को 12 मीटर तक चौड़ा किया जाना था। लेकिन अब यह 11 मीटर तक ही चौड़ी की जाएगी।

     

    इसी के चलते प्रस्तावित चौड़ीकरण के चरण एक, चार व पांच की हो रही समीक्षा

     

    सीमा सड़क संगठन(बीआरओ) के कमांडर राजकिशोर ने दैनिक जागरण को यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव, बीआरओ के डीजी आदि वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में हाईवे के चौड़ीकरण को एक मीटर घटाने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद पांच चरणों में प्रस्तावित चरण एक भैरोंघाटी से झाला, चार हीना से तेखला बाईपास निर्माण व पांच तेखला से चुंगीबड़ेथी टनल के पास तक चौड़ीकरण की समीक्षा की जा रही है।

    बताया कि उक्त चरणों में अब एलाइमेंट सहित डीपीआर में भी परिवर्तन संभव है। बताया कि कटिंग कम हो, जिससे कि नए भूस्खलन जोन का निर्माण न हो, इसके लिए नदी की तरफ से दीवार लगाकर भी सड़क का निर्माण किया जाएगा। बताया कि चरण चार में प्रस्तावित बाईपास के निर्माण पूर्व मौजूदा हाईवे का ही सुधारीकरण व चौड़ीकरण किया जाएगा। इसमें गंगोरी वैली ब्रिज के पास प्रस्तावित नए स्टील गार्डर पुल का भी निर्माण भी शुरू किया जाएगा।