घर में शंख रखने के 5 फायदे


By Ashish Mishra20, Apr 2025 10:00 AMjagran.com

घर में शंख रखना

अक्सर घरों में शंख देखने को मिलता है। इससे व्यक्ति के जीवन में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि घर में शंख रखने के क्या फायदे होते हैं?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

शंख रखने के फायदे

वास्तु के अनुसार, घर में शंख रखना शुभ होता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

धन की वृद्धि

शंख को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में रखने से धन की वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

घर में शंख रखने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे परिवार के लोगों में प्रेम बना रहता है।

वास्तु दोष से छुटकारा

अगर आप इस दोष का सामना कर रहे हैं, तो घर में शंख जरूर रखें। इसे रखने से वास्तु दोष दूर होने लगता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

करियर में मिलती है सफलता

कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता न मिलने पर घर में शंख रखें। इसे रखने से करियर में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, नौकरी के योग बनते हैं।

घर में कौन-सी शंख रखें?

वास्तु के अनुसार, घर में दक्षिणावर्ती शंख रखना बेहद शुभ होता है। इसे रखने से घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

पढ़ते रहें

घर में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ