बिहार की इन 7 डिशेज का कोई तोड़ नहीं, एक बार जरूर लें जायका


By Akanksha Jain30, Sep 2024 08:00 PMjagran.com

बिहार की फेमस डिशेज

अगर आप बिहार से नहीं हैं और आपको अलग-अलग तरह का खाना खाना पसंद है तो आप बिहार की इन फेमस डिशेज को एक बार जरूर ट्राई करना।

लिट्टी चोखा

लिट्टी चोखा में सत्तू की बाटी बनाई जाती है और बैंगन का चोखा बनाया जाता है। इसका स्वाद तीखा और बहुत स्वादिष्ट होता है।

खाजा

अगर आपको मीठा खाना पसंद है तो आप बिहार का खाजा जरूर ट्राई करें। खाजा मैदा का बनता है और शक्कर की परत चढ़ती है।

सत्तू का परांठा

बिहार में सत्तू का परांठा भी बहुत फेमस है। सत्तू के परांठे में सत्तू,प्यार, सरसों तेल और कुछ मसालों की फिलिंग होती है। 

बालूशाही

बालूशाही कई लोगों की फेवरेट डिश है, लेकिन बहुत लोग ये नहीं जानते कि ये बिहार की फेमस डिशेज में से एक है।

चंद्रकला

बिहार की एक और डिश बहुत पॉपुलर है और वो है चंद्रकला। चंद्रकला गोल आकार की एक मिठाई होती है, जो खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है।

चना घुघनी

चना घुघनी मटर से बनाई जाती है। इस डिश में मसाले डाले जाते हैं लेकिन इस डिश में तेल बहुत कम ही होता है।

ठेकुआ

ठेकुआ भी बिहार की मोस्ट फेमस डिशेज में से एक है। ये भी खाने में मीठा होता है और बिहार का त्योहार इस मिठाई के बिना अधूरा माना जाता है।

इसी तरह की खबरों को पढ़ते रहने के लिए फॉलो करें Jagran.com को