Aaj Ka Rashifal 17 March: इन 5 राशियों की जागेगी सोई हुई किस्मत, मिलेगी सफलता


By Ashish Mishra17, Mar 2025 08:18 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन कुछ समस्याओं को लेकर आप चिंतित नजर आएंगे। आने वाले समय में विरोधी वर्ग आपके बने हुए कार्य को खराब कर सकते हैं। संभलकर रहने की जरूरत है।

वृषभ राशिफल

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नए काम की शुरुआत के लिए लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार में आपसी मतभेद खत्म होंगे।

मिथुन राशिफल

आज आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में जाने का अवसर प्राप्त होगा। आज लंबी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेंगी। आज आप अपने पुराने काम में परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आपके पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशिफल

आज का दिन सामान्य रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत के लिए नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं, जो आपके लिए ठीक रहेगा। आज किसी पर ज्यादा विश्वास करना तो उसके बारे में अच्छी तरह सोच-विचार लें।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। व्यर्थ के झगड़ों से दूर रहें। अधिकारियों से संबंध मधुर रखें नहीं, तो विवाद में उलझ सकते हैं। व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी।

तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता मन में बनी रहेगी। आर्थिक तौर से कहीं से बड़ी मदद लेनी पड़ सकती है। आज के दिन आप किसी पर अत्यधिक विश्वास न करें।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी आर्थिक मदद प्राप्त मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। मन प्रसन्न होगा। लाभ के योग बनेंगे। आज आप भविष्य के लिए प्रॉपर्टी आदि में निवेश कर सकते हैं।

धनु राशिफल

आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यात्रा सफल होगी। किसी काम की योजना मन में बन सकती है, जिसमें आर्थिक तौर से आपको बड़ी मदद प्राप्त होगी। आज पारिवारिक समस्या दूर होगी।

मकर राशिफल

आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आज आप किसी पुराने विवाद से मुक्त होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी।

कुंभ राशिफल

आज आपके किसी परिचित व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आप अत्यधिक भागदौड़ के कारण खुद को मानसिक तौर से परेशान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग आपका कार्य बिगाड़ सकते हैं।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नए मित्र बनेंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। आज आपको पदोन्नति मिल सकती है।