Aaj Ka Rashifal 27 March: इन 5 राशियों को बिजनेस में होगा लाभ


By Ashish Mishra27, Mar 2025 07:59 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी काम को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार में लॉस हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशिफल

आज आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन राशिफल

आज आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा में अपने सामान की हिफाजत रखें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और आपका परिवार आ सकता है।

कर्क राशिफल

आज आपको अपनी लाइफ में कुछ चेंज लाना होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके हित में रहेगा। आज किसी खास शख्स के संपर्क में आने से आपका रुका हुआ काम शुरू हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिन है। यात्रा पर जाएं तो अपने सामान और धन की रक्षा करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। अगर कोई बड़ा ऑफर मिले, तो सोच विचार कर निवेश करें।

कन्या राशिफल

आज व्यापार में आप बड़ा निवेश करने का प्लान कर सकते हैं। इससे आपको लाभ होगा। साथ ही प्रॉपर्टी आदि खरीदने का मन बन सकता है, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला राशिफल

अगर आज किसी नए काम का प्लान कर रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए रोक दें, नहीं तो हानि हो सकती है। शेयर मार्केट का काम करते हैं, तो आज कोई बड़ा निवेश न करें।

वृश्चिक राशिफल

आज आप किसी अपने को सदा के लिए खो सकते हैं, जिस कारण मन अशांत रह सकता है। किसी काम विशेष के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में साझेदारों से सतर्क रहें।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको धन लाभ भी हो सकता है। व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर राशिफल

आज कुछ बातों को इग्नोर करें, तो अच्छा होगा। आज आप अपने मित्र या परिवार वालों के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। व्यवसाय में अपने लोग आपको धोखा दे सकते हैं, जिस कारण आप बड़े नुकसान में फंस सकते हैं।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें। बदलते मौसम के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी सफलता आज मिल सकती है।

मीन राशिफल

आज आप जिस काम के लिए प्रयासरत हैं, वह काम आज बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। साथ ही पार्टनर से विवाद हो सकता है। व्यापार में गिरावट महसूस होगी।