Aaj Ka Rashifal: इन 6 राशियों की खुल जाएगी किस्मत


By Farhan Khan30, Mar 2025 08:00 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज आप स्वास्थ्य संबंधी समस्या से मुक्त होंगे। आपका मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जाने का योग बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशिफल

आज के दिन अधिक थकान और भागदौड़ के कारण आप शारीरिक परेशानी महसूस कर सकते हैं। आज किसी विशेष व्यक्ति का घर आना होगा, जिस कारण घर का माहौल अच्छा रहेगा।

मिथुन राशिफल

आज आप थोड़ा संभल कर रहें। नहीं तो आप विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में अधिकारी वर्ग से व्यर्थ का वाद-विवाद बढ़ सकता है, जिस कारण आप परेशान रह सकते हैं।

कर्क राशिफल

आज आप किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिस कारण बैंक आदि से बड़ा लोन आदि कराने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

सिंह राशिफल

आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। मौसम के हिसाब से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। साथ ही कार्य क्षेत्र में आपको अपने लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशिफल

आज आज आप किसी बड़े कार्य की योजना पर काम कर सकते हैं, जिसमें आपके सहयोगी लोगों का सहयोग मिलेगा, परंतु कोई भी बड़ा लेनदेन आज न करें। नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला राशिफल

आज स्वास्थ्य कारणों के चलते आप कुछ परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बिगड़ा सकता है। घर और परिवार में कुछ लोग मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशिफल

आज आपको सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा पद मिल सकता है, जिससे मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य के कारण कुछ शारीरिक थकावट महसूस कर सकते हैं।

धनु राशिफल

आज के दिन आप वाहन आदि को चलाने में सावधानी बरतें। नहीं तो कोई दुर्घटना की संभावना बन सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट आपको महसूस होगी। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

मकर राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। पारिवारिक समस्याओं के चलते आज आप कोई डिसीजन ले सकते हैं।

कुंभ राशिफल

आज आप पॉजिटिव एनर्जी से भरे रहेंगे। आज आपके मन में अच्छे अच्छे विचार आएंगे। आपको कोई अच्छा मार्गदर्शक कार्यक्षेत्र में मिल सकता है, जिससे सफलता की कुंजी आपके हाथ लग शक्ति है।

मीन राशिफल

आज आप कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। आप किसी षड्यंत्र का शिकार बन सकते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी, जिस काम के लिए आपने धनराशि जमा की है।