Aaj Ka Rashifal 31 March: इन 5 राशियों को मिलेगी सफलता, बिजनेस में होगी तरक्की


By Ashish Mishra31, Mar 2025 08:48 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन परेशानियों से भरा रह सकता है। आप किसी काम को लेकर चिंतित रहेंगे। बिजनेस में लॉस हो सकता है। पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशिफल

कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप से व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन राशिफल

किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान अपने सामान की हिफाजत रखें। स्वास्थ्य को लेकर कई परेशानियां सामने आ सकती हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

कर्क राशिफल

आज आपको अपनी लाइफ में बदलाव करना होगा। बिजनेस में परिवर्तन करना आपके हित में रहेगा। आज आपका रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए कठिन रह सकता है। यात्रा पर जाएं तो अपने मोबाइल और पर्स का ध्यान रखें। अगर कोई बड़ा ऑफर मिले, तो सोच-विचार कर निवेश करें।

कन्या राशिफल

आज बिजनेस में निवेश कर सकते हैं। इससे लाभ होगा। साथ ही घर खरीदने का मन बन सकता है, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला राशिफल

किसी नए काम को आज करना चाहते हैं, तो उसे कुछ समय के लिए रोक दें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। शेयर मार्केट में आज कोई बड़ा निवेश न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशिफल

आज आप किसी अपने को सदा के लिए खो सकते हैं, जिस कारण मन अशांत रह सकता है। किसी काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में पार्टनर से सतर्क रहें।

धनु राशिफल

आज आप अपने दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही व्यापार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आप अपने बिजनेस में बदलाव कर सकते हैं। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार में देना आपके लिए ठीक नहीं होगा।

मकर राशिफल

आज आप पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य के चलते परेशान रह सकते हैं, जिस कारण आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

कुंभ राशिफल

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज आप किसी बड़ी उलझन में फंस सकते हैं। मौसम के हिसाब से परिवार में कुछ लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मीन राशिफल

आज बिजनेस में कोई बड़ा लाभ होने वाला है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज रुका हुआ धन मिल सकता है। कोई नया वाहन खरीदने का योग बनेगा।