चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि इस दौरान किन सपनों का दिखना शुभ होता है?
अक्सर लोगों को रात में सोते समय सपने में कई चीजें दिखाई देती हैं। इन सपनों का अलग-अलग महत्व होता है।
कई सपने ऐसे होते हैं, जिसे चैत्र नवरात्र में देखना शुभ होता है। इन सपनों का दिखने का मतलब आपके जीवन में कई तरह के बदलाव होने वाले हैं।
अगर आप सपने में मां दुर्गा को मुस्कुराते हुए देख रहे हैं, तो शुभ सपना होता है। इसका मतलब आपको कार्य में सफलता मिलेगी और सुख-समृद्धि का आगमन होगा।
चैत्र नवरात्र में सपने में मां पार्वती को देखना शुभ होता है। इसके मतलब आपके रुके हुए कार्य जल्द होंगे और धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
नवरात्र में सपने में मंदिर में खुद को पूजा-पाठ करते हुए देखना अच्छा माना जाता है। इसका मतलब आपके ऊपर मां दुर्गा की कृपा बनी रहेगी।
चैत्र नवरात्र में इन सपनों को देखने का मतलब आपको कार्य में जल्द सफलता मिलेगी। इसके साथ ही, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
अगर आपको सपने में माता रानी क्रोध में दिखाई देती हैं, तो यह अशुभ माना जाता है। इसका मतलब आपसे पूजा-पाठ में गलती हुई है। इसके मां दुर्गा से क्षमा मांगना चाहिए।
सपने में दिखने वाली शुभ चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ