अक्सर लोग पैसे की कमी का सामना करते रहते हैं। आइए जानते हैं कि पर्स में क्या रखने से धन की कमी दूर होती है?
पर्स में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं और पर्स में हमेशा पैसा रहता है।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे पर्स में रखना बेहद शुभ होता है। इसे रखने से जेब में पैसा रहता है और तरक्की होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में चावल रखना बेहद शुभ होता है। इसे समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और कंगाली भी दूर होने लगती है।
पर्स में चावल रखने से पैसों का आवागमन बना रहता है। इसके अलावा, कर्ज से छुटकारा मिलता है और धन लाभ के योग बनते हैं।
कंगाली का सामना करने वाले लोगों को पर्स में चावल रखना चाहिए। इसे रखने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है और कारोबार में भी तरक्की होती है।
पर्स में चावल रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और रुके हुए धन भी वापस मिलते हैं।
धन के लिए पर्स में 21 चावल के दाने रखना शुभ होता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और पर्स कभी भी खाली नहीं रहती है।
वास्तु के नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ