नवरात्र के चौथे दिन करें इन 3 मंत्रों का जाप, दूर होगी कंगाली


By Ashish Mishra02, Apr 2025 05:30 AMjagran.com

चैत्र नवरात्र 2025

सनातन धर्म में चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि नवरात्र के चौथे दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?

मां कुष्मांडा की पूजा करें

नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। इससे जीवन में आने वाली पेशानियां दूर होने लगती हैं और तरक्की के योग बनते हैं।

मंत्र का जाप करें

अक्सर लोग पूजा-पाठ करते समय मंत्र का जाप करते हैं। इससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

मां कुष्मांडा की पूजा के लिए मंत्र

नवरात्र के चौथे दिन सर्व स्वरूपे सर्वेशे सर्वशक्ति समन्विते, भयेभ्यस्त्राहि नो देवि कूष्माण्डेति मनोस्तुते मंत्र का जाप करना चाहिए।

मां कुष्मांडा की स्तुति मंत्र

नवरात्र में मां कुष्मांडा की पूजा करते समय या देवी सर्वभूतेषु माँ कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः मंत्र का जाप करें।

मां कुष्मांडा बीज मंत्र

नवरात्र के चौथे दिन पूजा करते समय ऐं ह्री देव्यै नम: मंत्र का जाप करें। इससे मां कुष्मांडा की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।

इन चीजों का भोग लगाएं

चैत्र नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा को मालपुआ और फल का भोग लगाना चाहिए। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

आरोग्य की प्राप्ति

ऐसा कहा जाता है कि चैत्र नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही, कंगाली से छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करते समय मंत्र का जाप करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ