गोमती चक्र के ये उपाय हर काम में दिलाएंगे सफलता, बीत जाएंगे बुरे दिन


By Farhan Khan01, Apr 2025 04:00 PMjagran.com

गोमती चक्र का संबंध किससे हैं?

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, गोमती चक्र का संबंध श्रीकृष्ण से माना जाता है। इसे घर में रखने से जातक की हर मनोकामना पूरी होती है। घर में खुशियां भी आती है।

गोमती चक्र से जुड़े उपाय

आज हम आपको गोमती चक्र से जुड़े कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आजमाने से व्यक्ति के अच्छे दिन शुरू हो जाते हैं। आइए इन उपायों के बारे में जानें।

कर्ज से मिलेगी मुक्ति

जो लोग आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें गोमती चक्र पर हल्दी लगाकर शिवजी से प्रार्थना करनी चाहिए। इससे कर्ज की समस्या मुक्ति मिल जाएगी।

दुश्मन से मिलेगी आजादी

अगर आप 11 गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांधकर उसे घर या ऑफिस में रखते हैं, तो इससे आपके दुश्मन का खात्मा होगा।

वैवाहिक जीवन में आएगी खुशहाली

वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए आपको 11 गोमती चक्र को सफेद कपड़े में बांधना चाहिए। इसके बाद इसे दक्षिण दिशा में फेंक देना चाहिए।

बिजनेस में होगा लाभ

जिन लोगों का लगातार बिजनेस में नुकसान हो रहा है, इसके लिए उन्हें 11 गोमती चक्र और तीन छोटे नारियल की पूजा करनी चाहिए। आपका बिजनेस चल पड़ेगा।

नजर दोष का होगा खात्मा

गोमती चक्र से नजर दोष का खात्मा किया सकता है। इसके लिए घर का निर्माण के दौरान उसकी नींव में 11 गोमती चक्र दबा दें। इससे समस्या का निदान हो जाएगा।

गोमती चक्र से जुड़े ये उपाय आपका जीवन बदल देंगे। इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com