Chaitra Navratri में मां दुर्गा को चढ़ाएं 9 लौंग, सारे दुख होंगे दूर


By Ashish Mishra27, Mar 2025 10:00 PMjagran.com

Chaitra Navratri 2025

सनातन धर्म में चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व होता है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा को लौंग चढ़ाने से क्या होता है?

चैत्र नवरात्र में शुरुआत

पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्र की शुरुआत 30 मार्च 2025 से होगी। वहीं, इसका समापन 06 अप्रैल को होगा। इस दौरान पूजा-पाठ करने से संकट दूर होते हैं।

चैत्र नवरात्र प्रतिपदा तिथि शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 29 मार्च को शाम 04 बजकर 27 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगा।

मां दुर्गा को लौंग चढ़ाएं

चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा को 9 लौंग चढ़ाना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है और आसपास का वातावरण शुद्ध रहता है।

मंगल ग्रह को शांत करना

अगर आप ग्रह दोष का सामना कर रहे हैं, तो मां दुर्गा को लौंग चढ़ाएं। इससे मंगल ग्रह का प्रभाव कम होने लगता है जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं।

स्वास्थ्य रहता है बेहतर

अगर आप बीमारी का सामना कर रहे हैं, तो चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा को लौंग चढ़ाएं। इससे स्वास्थ्य बेहतर होने लगता है।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को मां दुर्गा के सामने लौंग चढ़ाना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है और तरक्की के योग बनते हैं।

मां दुर्गा को चुनरी चढ़ाएं

चैत्र नवरात्र में पूजा करते समय मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं। ऐसा करने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ